फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: No more direct recruitment in polytechnic institutions, written examination for the first time for recruitment

यूपीपीएससी : पॉलीटेक्निक संस्थानों में अब सीधी भर्ती नहीं, भर्ती के लिए पहली बार होगी लिखित परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 07:44 PM IST
सार

यूपीपीएससी ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भर्ती के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। पुराना विज्ञापन निरस्त होने से ओवरएज अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है।
 

विज्ञापन
UPPSC: No more direct recruitment in polytechnic institutions, written examination for the first time for recruitment
uppsc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में अब सीधी भर्ती नहीं होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से भर्ती के लिए जारी नए विज्ञापन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी और परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा, 2021 की तिथि भी जारी कर दी है जो, 12 दिसंबर को प्रस्तावित है। पुराना विज्ञापन निरस्त होने से ओवरएज अभ्यर्थियों को भी झटका लगा है। 

विज्ञापन


आयोग ने वर्ष 2017-18 में पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता एवं प्रधानाचार्य के 1261 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें प्रधानाचार्य के 13 और प्रवक्ता के 25 प्रकार के 1248 पद शामिल थे। ऑल इंडिया कौंसिल टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की ओर से नियमावली में संशोधन किए जाने के कारण आयोग ने गत सात सितंबर को पुराना विज्ञापन निरस्त कर दिया था। पुराने विज्ञापन के तहत प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता के पदों पर सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होनी थी।

विज्ञापन

आयोग की ओर से 15 सितंबर को जारी विज्ञापन में यह स्पष्ट कर दिया गया कि इस बार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। नए विज्ञापन में परीक्षा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2017-18 के विज्ञापन के तहत सीधी भर्ती के लिए आवेदन किए थे, उन्हें इस बार भर्ती में शामिल होने पर लिखित परीक्षा भी देनी होगी और इसके बाद इंटरव्यू होगा। 

नए विज्ञापन के तहत प्रवक्ता के 1254 एवं प्रधानाचार्य के 13 पदों पर भर्ती होनी जा रही है। पुराने विज्ञापन में प्रवक्ता के 25 प्रकार के पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन इस बार 28 प्रकार के पद हैं। ऐसे में प्रवक्ता भर्ती में तीन विषय बढ़ गए हैं। इस बार कर्मशाला अधीक्षक के 16 और पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 पदों को भी भर्ती में शामिल किया गया है। आयोग की ओर से जारी नए विज्ञापन ने ओवरएज अभ्यर्थियों को झटका दे दिया है।

प्रधानाचार्य पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और प्रवक्ता, कर्मशाला अधीक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक जनवरी 2021 को आधार मानकर की गई है। ऐसे में ओवरएज होने के करीब रहे जिन अभ्यर्थियों ने पिछले विज्ञापन के तहत आवेदन किए थे, अब वे नई भर्ती के लिए अनर्ह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed