फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc News: Record seven lakh applications for PCS-2021

Uppsc News :पीसीएस-2021 के लिए रिकार्ड सात लाख आवेदन

Sat, 06 Mar 2021 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Uppsc News: Record seven lakh applications for PCS-2021
uppsc - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस-2021 और एसीएफ/आरएफओ-2021 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को रिकार्ड सात लाख आवेदन मिले हैं। पीसीएस के 400 पदों और एसीएफ/आरएफओ के 16 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 13 जून को प्रस्तावित है। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण इस बार आयोग को अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करनी होगी। 

विज्ञापन


पीसीएस-2021 और एसीएफ/आरएफओ-2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू हुई थी। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि पांच मार्च निर्धारित की गई थी। एक माह में तकरीबन सात लाख आवेदन आयोग को मिले हैं, जो एक रिकार्ड है।

विज्ञापन

Uppsc News: Record seven lakh applications for PCS-2021
JOB UPPSC

इससे पहले पीसीएस परीक्षा के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन कभी नहीं आए, जबकि इस बार पदों की संख्या में पूर्व में हुईं लगातार कई परीक्षाओं में पदों की संख्या से कम है। पूर्व की परीक्षाओं में आवेदनों की संख्या अमूमन छह लाख से कम ही रही है।

पीसीएस-2016 में 633 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। पीसीएस 2017 में 676 पदों, पीसीएस 2018 में 976 पदों, पीसीएस-2019 में 453 पदों और पीसीएस-2020 में 487 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई।

Uppsc News: Record seven lakh applications for PCS-2021
UPPSC

पीसीएस-2019 तक की सभी परीक्षाओं का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जो चुका है, जबकि पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द आने वाला है। इस बार पीसीएस-2021 में तकरीबन 400 पद हैं। आयोग के मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव ने बताया कि छह लाख 88 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन

Uppsc News: Record seven lakh applications for PCS-2021
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम का पद न होने बावजूद बढ़े दावेदार

पीसीएस-2021 के लिए आयोग को एसडीएम के पद का कोई अधियाचन अभी नहीं मिला है। इसके बावजूद इस बार दावेदारों की संख्या पिछली परीक्षाओं की तुलना में बढ़ी है। आयोग को डिप्टी एसपी के 16 पदों, बीडीओ के 30 और जीआईसी प्रधानाचार्य के सर्वाधिक 292 पदों का अधियाचन मिल चुका है। इसके अलावा एआरटीओ के चार, औद्योगिक विकास में वित्त एवं लेखाधिकारी के छह पदों समेत कई अन्य पदों का अधियाचन मिला है। नियम है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने तक जितने भी नए पदों का अधियाचन मिलता है, उन्हें संबंधित भर्ती परीक्षा में शामिल कर लिया जाता है। परीक्षा 13 जून को प्रस्तावित है। ऐसे में अभी काफी वक्त है। एसडीएम के साथ अन्य नए पदों का अधियाचन आयोग को मिल सकता है और पदों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed