{"_id":"5d6586de8ebc3e016d62f3f4","slug":"uppsc-news-allahabad-news-ald2532693126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के छात्रों ने सीबीआई को फिर लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के छात्रों ने सीबीआई को फिर लिखा पत्र
विज्ञापन
UPPSC news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 की जांच की मांग
प्रयागराज, 27 अगस्त। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विभिन्न आईआईटी के छात्रों ने सीबीआई को फिर से पत्र लिखते हुए इस परीक्षा की जांच कराए जाने की मांग की है।
आईटी गुवाहाटी, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, एनआईटी श्रीनगर समेत देश के तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता की भर्ती में शामिल हुए थे। इंटरव्यू में इन तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों की छंटनी कर दी गई जबकि कई प्राइवेट कॉलेजों के छात्रों का अंतिम चयन कर लिया गया। छात्रों की ओर से सीबीआई को भेजे गए पत्र में आशंका जताई गई है कि आयोग ने इस परीक्षा में धांधली की और गलत तरीके से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि इस पूरी परीक्षा की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मसले पर अभ्यर्थी पूर्व में आयेाग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिलकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।