फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC News: Advertisement for 13 subjects released for lecturer recruitment, problem in a dozen

UPPSC News : प्रवक्ता भर्ती के लिए 13 विषयों का विज्ञापन जारी, एक दर्जन में फंसा पेच

Wed, 13 Aug 2025 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 01:55 PM IST
सार

राजकीय इंटर कॉलेजों, स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों और उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालयों में प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन
UPPSC News: Advertisement for 13 subjects released for lecturer recruitment, problem in a dozen
शिक्षक भर्तीा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेजों, स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों और उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालयों में प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। दो दर्जन से अधिक विषयों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 13 विषयों का ही विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन

कुछ विषयों का पाठ्यक्रम तैयार नहीं होने और कई विषयों में अर्हता संबंधी विसंगतियों के कारण माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अधियाचन को अंतिम रूप से लॉक नहीं किया। ऐसे में शारीरिक अनुदेशक, फारसी, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, कृषि शास्त्र, वाणिज्य, गृह विज्ञान, कला, संगीत, कंप्यूटर, सैन्य विज्ञान और सिलाई विषय में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती फंस गई है।

विज्ञापन


भर्ती में काफी देर हो रही थी, ऐसे आयोग ने उन 13 विषयों का विज्ञापन जारी कर दिया जिनमें किसी प्रकार की विसंगति नहीं थी। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, संस्कृत, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र व प्रवक्ता हिंदी के 1471 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुष वर्ग के 777 व महिला वर्ग के 694 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 सितंबर है आवेदन की अंतिम तिथि

स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता हिंदी, अंग्रेजी, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, इतिहास व प्रवक्ता समाजशास्त्र के 45 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण (अध्यापक वर्ग) सेवा में प्राध्यापक मनोविज्ञान और प्राध्यापक अपराध विधान एवं दंड शास्त्र विषय के एक-एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने व ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर और आवेदन में सुधार/संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है।

प्रवक्ता भर्ती के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य

प्रवक्ता भर्ती के लिए इस बार बीएड की डिग्री अनिवार्य कर दी गई है। इससे पहले अनिवार्य शैक्षिक अर्हता स्नातकोत्तर की डिग्री थी लेकिन इस बार संबंधित विषय में पीजी के साथ बीएड अनिवार्य कर दिया गया है। प्रवक्ता समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर व बीएड, प्रवक्ता इतिहास के लिए प्राचीन इतिहास/मध्यकालीन इतिहास/आधुनिक इतिहास में स्नातकोत्तर व बीएड, प्रवक्ता जीव विज्ञान के लिए वनस्पति विज्ञान या जंतु विज्ञान में स्नातकोत्तर व बीएड, प्रवक्ता हिंदी के लिए हिंदी विषय में स्नातकोत्तर और एक विषय के रूप में संस्कृत के साथ कला में स्नातक व बीएड, प्रवक्ता उर्दू के लिए उर्दू विषय में स्नातकोत्तर व बीएड, प्रवक्ता संस्कृत के लिए संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर व बीएड की डिग्री अनिवार्य की गई है। 

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी भर्ती

प्रवक्ता भर्ती प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी। इससे पहले दिसंबर-2020 में इसका विज्ञापन आया था और पिछली बार भी प्री व मेंस के माध्यम से भर्ती हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। इसमें 120 सवाल होंगे। 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन व 80 प्रश्न वैकल्पिक विषय के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2.50 अंक का होगा और प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें परंपरागत प्रकार (लिखित) के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें एक प्रश्न सामान्य हिंदी व निबंध और दूसरा प्रश्न पत्र वैकल्पिक विषय का होगा। पहला प्रश्नपत्र 100 अंक (50 अंक सामान्य हिंदी व 50 अंक निबंध) का होगा। इसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा और दूसरा प्रश्नपत्र 300 अंक का होगा और इसे हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। इसमें तीन खंडों में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी अनिवार्य होंगे। 

खिलाड़ियों के लिए 16 पद आरक्षित

प्रवक्ता भर्ती के 1471 पदों में से उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 16 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें पुरुष व महिला वर्ग के आठ-आठ पद शामिल हैं। वहीं, दिव्यांगजन के लिए 48 पद आरक्षित हैं, जिनमें पुरुष वर्ग के 25 व महिला वर्ग के 23 पद पद शामिल हैं।

विषयवार पदों का विवरण

प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज

  • विषय ---- पुरुष ---- महिला
  • अंग्रेजी ---- 100 ---- 84
  • अर्थशास्त्र ---- 41 ---- 36
  • इतिहास ---- 41 ---- 34
  • उर्दू ---- 27 ---- 13
  • गणित ---- 94 ---- 28
  • भौतिक विज्ञान ---- 86 ---- 104
  • रसायन विज्ञान ---- 75 ---- 62
  • जीव विज्ञान ---- 73 ---- 73
  • भूगोल ---- 38 ---- 26
  • संस्कृत ---- 36 ---- 56
  • नागरिक शास्त्र ---- 51 ---- 54
  • समाजशास्त्र ---- 23 ---- 44
  • हिंदी ---- 82 ---- 80

स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय

विषय - पद

  • हिंदी - 09
  • अंग्रेजी - 05
  • नागरिक शास्त्र - 06
  • अर्थशास्त्र - 06
  • संस्कृत - 10
  • इतिहास - 03
  • समाजशास्त्र - 06
  • प्राध्यापक उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय
  • मनोविज्ञान - 01
  • अपराध विज्ञान और दंड शास्त्र - 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed