फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC NEWS: 73 candidates succeed in Assistant Registrar Written Examination.

UPPSC NEWS: सहायक कुलसचिव लिखित परीक्षा में 73 अभ्यर्थी सफल

Fri, 19 Jun 2020 08:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
UPPSC NEWS: 73 candidates succeed in Assistant Registrar Written Examination.
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 में 73 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को सहायक कुलसचिव की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन


सहायक कुलसचिव के 21 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल छह एवं सात मार्च को प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में 997 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 73 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। परीक्षाफल आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा के संबंध प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही दी जा सकेंगी। इसलिए अभी इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा। साक्षात्कार के आयोजन के बारे में बाद में अलग से विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed