फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Medical Health Department 174 Dental Surgeons, selection result released within 24 hours of interview

UPPSC : चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को मिले 174 डेंटल सर्जन, इंटरव्यू के 24 घंटे के भीतर जारी किया चयन परिणाम

Sun, 24 Dec 2023 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 01:44 PM IST
सार

इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किए गए और आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के 24 घंटे के भीतर अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया। डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा एक अक्तूबर 2023 को आयोजित की गई थी। ऐसे में आयोग ने चयन प्रक्रिया तीन माह के भीतर पूरी कर ली।

विज्ञापन
UPPSC Medical Health Department 174 Dental Surgeons, selection result released within 24 hours of interview
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 174 डेंटल सर्जन मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने डेंटल सर्जन के पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम शनिवार को जारी कर दिया।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किए गए और आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के 24 घंटे के भीतर अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया। डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा एक अक्तूबर 2023 को आयोजित की गई थी। ऐसे में आयोग ने चयन प्रक्रिया तीन माह के भीतर पूरी कर ली।
विज्ञापन


डेंटल सर्जन के 174 पदों में से 45 पद अनारक्षित, 61 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 45 पद अनुसूचित जाति, 12 पद अनुचित जनजाति और 11 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे। आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित 12 रिक्तियों के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण शासनादेश के अनुसार ये 12 रिक्तियां अनुसूचित जाति श्रेणी के अर्ह अभ्यर्थियों से भरी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed