फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Maximum 258 posts of Naib Tehsildar in PCS-2024, number of posts increased to 947

UPPSC : पीसीएस-2024 में नायब तहसीलदार के सर्वाधिक 258 पद, पदों की संख्या बढ़कर 947 हुई

Thu, 10 Apr 2025 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पीसीएस का विज्ञापन जारी होने से लेकर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक पदों की संख्या में साढ़े चार गुना का इजाफा हो गया।

विज्ञापन
UPPSC: Maximum 258 posts of Naib Tehsildar in PCS-2024, number of posts increased to 947
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पीसीएस का विज्ञापन जारी होने से लेकर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक पदों की संख्या में साढ़े चार गुना का इजाफा हो गया। आयोग पीसीएस-2024 के तहत 24 विभागों में 947 पदों पर भर्ती करने जा रहा है और इनमें नायब तहसीलदार के सर्वाधिक 258 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के 196, वाणिज्य कर अधिकारी (राज्य कर आयुक्त कार्यालय) के 142, खंड विकास अधिकारी के 72, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं में उपकारापाल के 60 और निबंधन विभाग में उप निबंधक के 40 पदों पर भर्ती होगी। हालांकि, डिप्टी कलेक्टर व डिप्टी एसपी के पदों की संख्या सीमित है, जबकि अभ्यर्थियों के बीच सबसे अधिक स्पर्धा इन्हीं पदों के लिए होती है।
विज्ञापन


पीसीएस-2024 में डिप्टी कलेक्टर के 37 व डिप्टी एसपी के महज 17 पद शामिल किए गए हैं। इनके अलावा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 16, कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के 22, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के दो, अधीक्षक कारागार के एक, सहायक आयुक्त उद्योग के 18, पंचायती राज अनुभाग में कार्य अधिकारी के 23, जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के नौ पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के एक पद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पांच, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के दो, सहायक निदेशक उद्योग (हथकरघा) के एक, कृषि विभाग में सांख्यिकी अधिकारी के तीन, राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी के एक, व्यवस्थापक के 16, विधिक माप विज्ञान विभाग में सहायक नियंत्रक के एक व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के चार पदों को पीसीएस-2024 में शामिल किया गया है।

मुख्य परीक्षा 29 जून से प्रस्तावित

पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 को प्रस्तावित है। आयोग ने एक जनवरी 2024 को पीसीएस के 220 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। भर्ती के लिए 5,76,154 आवेदन आए थे लेकिन पदों की संख्या सीमित होने से स्पर्धा बढ़ गई थी और जिसका असर प्रारंभिक परीक्षा में दिखा। 22 दिसंबर 2024 को हुई प्रारंभिक परीक्षा में केवल 42 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने तक पदों की संख्या बढ़कर 947 हो गई। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में 15,066 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed