फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Main examination for RO-ARO-2023 recruitment from January 31

UPPSC : आरओ-एआरओ-2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जनवरी से, आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

Thu, 13 Nov 2025 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 03:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) 2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जनवरी एवं एक फरवरी को होगी। इसके माध्यम से कुल 419 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
UPPSC Main examination for RO-ARO-2023 recruitment from January 31
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) 2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जनवरी एवं एक फरवरी को होगी। इसके माध्यम से कुल 419 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 7455 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। इसके अनुसार सामान्य अध्ययन की परीक्षा 31 जनवरी को सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच होगी।

विज्ञापन


यह प्रारंभिक परीक्षा जैसी होगी। 31 जनवरी को ही द्वितीय पाली में दिन में दो से पांच बजे के बीच परीक्षा होगी। इसके दो खंड होंगे। पहले की परीक्षा दो से 4:30 बजे के बीच होगी, जिसमें सामान्य हिंदी एवं आलेखन का परंपरागत तरीके का प्रश्न पत्र होगा। वहीं, दूसरे खंड में 4:30 से पांच बजे के बीच सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण का वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न पत्र होगा। एक फरवरी को सुबह 9:30 से 12:30 बजे के बीच हिंदी निबंध की परीक्षा होगी। आयोग की ओर से भी यह भी स्पष्ट किया गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि परिवर्तित की जा सकती है।

विज्ञापन

आरओ के 338 व एआरओ के 79 पदों पर होगी भर्ती

आयोग की यह परीक्षा विवादित रहने के साथ कई अन्य कारणों से खास रही। प्रारंभिक परीक्षा पूर्व में 11 फरवरी 2024 को हुई थी लेकिन पेपर लीक के कारण निरस्त कर दी गई थी। बाद में प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 को दोबारा कराई गई। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा प्रारूप में कई बदलाव किए गए थे। इसके अलावा आयोग की ओर से विज्ञापन में 411 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन 16 सितंबर को 419 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

इस तरह से बाद में आठ पद बढ़ गए। इस भर्ती के लिए कुल 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से 454589 ही शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा में समीक्षा अधिकारी के 338 पदों के सापेक्ष 6093 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं,सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों के लिए 1386 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के दो पदों के लिए 30 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

आयुष विभाग में रीडर की दो भर्तियों का साक्षात्कार नवंबर में

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग रीडर (उपाचार्य) की दो भर्तियों के लिए नवंबर के चौथे सप्ताह में साक्षात्कार आयोजित करेगा। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयुष विभाग (आयुर्वेद) में रीडर शालक्य तंत्र के चार एवं अंगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद के दो पदों के लिए साक्षात्कार नवंबर के चौथे सप्ताह में साक्षात्कार होगा। 

सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में 64.7 फीसदी उपस्थिति

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) भर्ती-2025 की टियर-1 परीक्षा में पहले दिन 64.70 प्रतिशत उपस्थिति रही। आयोग की ओर से इस भर्ती के तहत कुल 3131 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए देश भर से 3073101 आवेदन आए हैं। वहीं, प्रयागराज स्थित मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 680490 प्रतियोगियों ने आवेदन किया है। मध्य क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज समेत कुल 13 जिलों के 59 केंद्रों पर बुधवार को परीक्षा शुरू हुई। प्रयागराज में चार केंद्रों पर परीक्षा हुई। वहीं, परीक्षा 30 नवंबर तक कुल 17 दिन आयोजित होगी। पहले दिन मध्य क्षेत्र के अंतर्गत कुल 13167 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 8521 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा सामान्य तरीके संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed