{"_id":"68876bacd1c362e7ff0be9a1","slug":"uppsc-lt-grade-teacher-recruitment-will-be-done-through-pre-and-mains-commission-released-advertisement-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : प्री और मेंस के माध्यम से होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, आयोग ने 7466 पदों के लिए जारी किया विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : प्री और मेंस के माध्यम से होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, आयोग ने 7466 पदों के लिए जारी किया विज्ञापन
Mon, 28 Jul 2025 07:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:24 PM IST
सार
राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सोमवार को इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन कर दिया
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सोमवार को इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन कर दिया। इससे पूर्व मार्च 2018 में यह भर्ती आई थी। अभ्यर्थियों को सात साल से नई भर्ती का इंतजार है।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों में 4860 पद पुरुष वर्ग और 2525 पद महिला वर्ग के हैं जबकि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 रिक्तयां हैं। आवेदन स्वीकार किए जाने व ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 को होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि चार सितंबर 2025 होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर प्राप्त होने के बाद ही उनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बिना ओटीआर नंबर के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन