फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: LT Grade Teacher Recruitment Exam on 6th, 7th and 21st December, 12.36 lakh applications received

UPPSC : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा छह, सात व 21 दिसंबर को, 12.36 लाख आए हैं आवेदन

Sat, 20 Sep 2025 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 07:34 PM IST
सार

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड शिक्षक) (पुरुष/महिला शाखा) प्रारंभिक परीक्षा छह, सात व 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
UPPSC: LT Grade Teacher Recruitment Exam on 6th, 7th and 21st December, 12.36 lakh applications received
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड शिक्षक) (पुरुष/महिला शाखा) प्रारंभिक परीक्षा छह, सात व 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को छह विषयों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। शेष नौ विषयों की परीक्षा तिथि भी जल्द तय की जाएगी। 15 विषयों के लिए कुल 12 लाख 36 हजार 238 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन

यूपीपीएससी के इतिहास की यह सबसे बड़ी परीक्षा होने जा रही है। क्योंकि, इससे पहले आयोग की किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन नहीं आए। आयोग ने एलटी ग्रेड गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान एवं वाणिज्य की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की है। परीक्षा दो सत्रों में सुबह नौ से 11 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


छह दिसंबर को पहले सत्र में गणित व दूसरे में हिंदी, सात को पहले सत्र में विज्ञान व दूसरे में संस्कृत और 21 दिसंबर को पहले सत्र में गृह विज्ञान व दूसरे में एलटी ग्रेड वाणिज्य की प्रारंभिक परीक्षा होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार शेष नौ विषयों अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, कला, संगीत, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि एवं कंप्यूटर की परीक्षा तिथि के बारे में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सौ अंकों की होगी परीक्षा

परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी और निगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्न होंगे। इनमें सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न व प्रत्येक वैकल्पिक (मुख्य) विषय के 120 प्रश्न शामिल होंगे।

कुल 7466 पदों पर होनी है भर्ती

15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के कुल 7466 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें पुरुष वर्ग के 4860 एवं महिला वर्ग के 2525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं।

आयोग ने परीक्षा केंद्रों के लिए मांगे सहमति पत्र

यूपीपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जिलों को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्र प्रभारियों से सहमति पत्र मांगे गए हैं। सहमति पत्र में विद्यालय का नाम-पता, परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता, वाहन स्टैंड, परीक्षा संचालन के लिए स्टाफ, जिला कलक्ट्रेट/कोषागार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्र की दूरी, केंद्र के प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।

पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी। इससे पहले आयोग ने मार्च-2018 में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। चयन प्रक्रिया एकल परीक्षा के माध्यम से पूरी की थी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। एकल परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर चयनितों की मेरिट बनाई गई थी। अब वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय प्रकार की प्रारंभिक परीक्षा अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

पिछली बार एक दिन में कराई गई थी परीक्षा

इससे पूर्व एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदाें पर भर्ती का विज्ञापन मार्च 2018 में जारी किया गया था और सभी विषयों की परीक्षा एक दिन में कराई गई थी। भर्ती के लिए सात लाख 63 हजार 317 अभ्यर्थियों आवेदन किए थे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है और केंद्र निर्धारण के नियम भी काफी सख्त कर दिए गए हैं। निजी स्कूलों को केंद्र बनाए जाने पर रोक है। ऐसे में आयोग को अलग-अलग तिथियों में परीक्षा करानी पड़ रही है।

छह विषयों में रिक्त पदों का विवरण

विषय - पुरुष - महिला

हिंदी - 568 - 119

गणित - 556 - 537

विज्ञान - 764 - 573

संस्कृत - 90 - 92

गृह विज्ञान - 206 - 163

वाणिज्य - 35 - 23

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed