Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC LT Grade exam will be held on time, admit cards will be issued on January 8

UPPSC : तय समय पर होगी एलटी ग्रेड परीक्षा, आठ जनवरी को जारी होंगे प्रवेश पत्र

Wed, 07 Jan 2026 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 07:16 PM IST
सार

UPPSC LT Grade : यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आठ जनवरी को जारी किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया कि परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होगी। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान का महापर्व होने के कारण अभ्यर्थी परीक्षा को टालने की मांग कर रहे थे। आयोग ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रयागराज में कोई केंद्र नहीं बनाया गया है। परीक्षा अपने तिथि पर ही होगी। 

विज्ञापन
UPPSC LT Grade exam will be held on time, admit cards will be issued on January 8
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 व 18 जनवरी को सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा-2025 कराने जा रहा है। इसके लिए आठ जनवरी को आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

अभ्यर्थी परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के कारण आवागमन में दिक्कत होगी, इसलिए पूरे प्रदेश की परीक्षा स्थगित की जाए जबकि आयोग ने इस समस्या के मद्देनजर प्रयागराज में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया था। बुधवार को आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया कि परीक्षा 17 व 18 जनवरी 2026 को ही होगी।

विज्ञापन

17 जनवरी को सुबह नौ से 11 बजे के सत्र में सामाजिक विज्ञान और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे के सत्र में जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, 18 जनवरी को सुबह नौ से 11 बजे के सत्र में अंग्रेजी और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे के सत्र में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा होगी। इन चार विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के कुल 1826 पद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार 17 जनवरी को प्रथम सत्र में आयोजित सामाजिक विज्ञान विषय में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र व नागरिक शास्त्र के चार खंड होंगे। प्रत्येक खंड में 60-60 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को किन्हीं दो खंडों का चयन कर उत्तर देना होगा। इसके अलावा 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे।


अभ्यर्थी बृहस्पतिवार से अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र एवं अनुदेश डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

Trending Videos

अंतरीक्षक को देनी होगी आईडी प्रूफ की छायाप्रति

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अपने साथ रखनी होगी। कक्ष में अंतरीक्षक को आईडी प्रूफ की एक छाया प्रति अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।

नकल में पकड़े गए तो आजीवन कारावास

एलटी ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधान लागू रहेंगे। इस अधिनियम के अनुसार परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना या प्रकट करने का षड़यंत्र करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा, दोनों ही हो सकती है।

किस विषय में कितने पद

विषय - पुरुष - महिला

सामाजिक विज्ञान - 561 - 140

जीव विज्ञान - 185 - 29

अंग्रेजी - 540 - 113

शारीरिक शिक्षा - 203 - 55

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed