फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Lakhs of candidates are overage as they wait for recruitment for

UPPSC : पांच से सात साल तक भर्तियों के इंतजार में लाखों अभ्यर्थी ओवरएज, भविष्य के रास्ते बंद

Fri, 29 Aug 2025 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती हो या राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती, लाखों अभ्यर्थी चार से सात वर्षों तक इन भर्तियों का इंतजार करते ओवरएज हो गए और अब उनके लिए भविष्य के रास्ते बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन
UPPSC Lakhs of candidates are overage as they wait for recruitment for
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती हो या राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती, लाखों अभ्यर्थी चार से सात वर्षों तक इन भर्तियों का इंतजार करते ओवरएज हो गए और अब उनके लिए भविष्य के रास्ते बंद हो चुके हैं। अभ्यर्थी चाहते हैं कि उन्हें आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए। यूपीएसआई भर्ती का पिछला विज्ञापन वर्ष 2021 में आया था और अब चार साल बाद भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया गया है। हालांकि, इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है लेकिन अभ्यर्थियों का दावा है कि तीन वर्ष छूट से वास्तविक हकदारों को कोई फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन


वर्ष 2021 के बाद जो अभ्यर्थी 2022, 2023 व 2024 में ओवरएज हुए हैं, इससे सिर्फ उन्हें ही फायदा होगा जबकि ऐसे अभ्यर्थी वर्ष 2021 की भर्ती में भी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह छूट कोविड के मद्देनजर दी गई है। ऐसे में आयु सीमा में छूट का लाभ उन्हें मिलना चाहिए जो वर्ष 2020 या 2021 में ओवरएज हुए। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आयु सीमा में छह वर्ष की छूट देने की मांग भी की है।
विज्ञापन


वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सात साल बाद नया विज्ञापन जारी किया है। पिछला विज्ञापन मार्च-2018 में जारी किया गया था। इन सात वर्षों के दौरान लाखों की संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज हो गए। विज्ञापन जारी होने से पहले ही अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आयु सीमा में कम से कम छह साल की छूट देने की मांग की थी। हालांकि, विज्ञापन जारी होने पर ओवरएज अभ्यर्थियों को झटका लगा और आयु सीमा छूट का उन्हें कोई लाभ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद आयु सीमा में छूट के लिए अभ्यर्थियों का प्रयास जारी है और वे संबंधित अधिकारियों को लगातार पत्र भी लिख रहे हैं। फिलहाल किसी तरह की राहत की उम्मीद कम है क्योंकि 28 अगस्त को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। इसी तरह प्रवक्ता भर्ती के लिए भी आयु सीमा में छूट की मांग की जा रही है। इस भर्ती के लिए भी 12 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती का पिछला विज्ञापन दिसंबर-2020 में जारी किया गया था और अब साढ़े चार साल बाद यह भर्ती आई है। ओवरएज अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मांग रहे हैं।

नियमित रूप से भर्ती न होने से बढ़ी समस्या

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि नियमित अंतराल में भर्ती न होने से बेरोजगारी बढ़ रही है। हर साल काफी संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज हो जाते हैं और भर्तियों के लिए चार से दस साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। अगर नियमित अंतराल पर हर साल भर्तियां होती रही है तो सभी को बराबर मौका मिलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed