फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: In the interview, this question asked in future officers became a topic of discussion

यूपीपीएससी : साक्षात्कार में भावी अफसरों में पूछे गए यह सवाल बने चर्चा का विषय

Fri, 25 Mar 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 12:01 AM IST
सार

अभ्यर्थियों को इस लघु उत्तरीय प्रश्न का जवाब 125 शब्दों में देना था। पीसीएस मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे की पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र और अपराह्न दो शाम पांच बजे की दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।

विज्ञापन
UPPSC: In the interview, this question asked in future officers became a topic of discussion
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

निर्धनता और भूख से जुड़े मुद्दे भारत की चुनावी राजनीति को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? यह सवाल पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के द्वितीय प्रश्नपत्र में पूछा गया। हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मुफ्त राशन का मुद्दा छाया रहा। ऐसे में प्रदेश के भावी अफसरों से पूछा गया यह सवाल अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन



अभ्यर्थियों को इस लघु उत्तरीय प्रश्न का जवाब 125 शब्दों में देना था। पीसीएस मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे की पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र और अपराह्न दो शाम पांच बजे की दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।
विज्ञापन



दोनों प्रश्नपत्रों में 20-20 सवाल पूछे गए थे। खंड-अ से 10 प्रश्न लघु उत्तरीय थे, जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 125 और खंड-ब से 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय थे, जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 200 थी। कई सवाल समसामयिक मुद्दों पर आधारित रहे। उदाहरण के तौर पर प्रथम प्रश्नपत्र में एक सवाल था, ‘परीक्षण कीजिए कि क्षेत्रवाद राष्ट्रीय एकता को कैसे प्रभावित करता है?’

विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक केंद्रों पर भी पूछे गए सवाल


सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र में उत्तर प्रदेश पर आधारित सवालों की संख्या भी काफी अधिक थी। सवाल पूछे गए, कि ‘उत्तर प्रदेश की राजस्व व्यवस्था के समक्ष मुख्य चुनौतियां क्या हैं?’, ‘उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारियों का भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में योगदानों का मूल्यांकन कीजिए।’, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्य उद्योगों और प्रमुख औद्योगिक केंद्रों का वर्णन कीजिए।’,



‘उत्तर प्रदेश के वन्यजीव-पारिस्थिकी पर्यटन सर्किटों की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।’, ‘उत्तर प्रदेश में सिंचाई के कौन-कौन साधन हैं? कृषि विकास में सिंचाई की भूमिका की व्याख्या कीजिए।’ और ‘उत्तर प्रदेश के मृदा अपरदन से प्रभावित क्षेत्रों का वर्णन कीजिए तथा इसके लिए उत्तरदायी कारकों की भी पहचान कीजिए।’

यह सवाल भी पूछे गए
  • अफगानिस्तान में भारत के ‘साफ्ट पावर’ राजनय के कारणों का मूल्यांकन कीजिए
  • ‘भारत में नागरिक अधिकार पत्र प्रभावी नहीं न सके। इन्हें प्रभावी एवं अर्थपूर्ण बनोन की आवश्यकता है।’ मूल्यांकन कीजिए
  • नीति निर्माण प्रक्रिया में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका की विवेचना कीजिए
  • जी-20 शिखर सम्मेलन 2021 (रोम) के प्रमुख विषय के बारे में टिप्पणी कीजिए
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग के गठन व कार्यों का वर्णन करते हुए इसकी सीमाओं का विश्लेषण की कीजिए
  • सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की भूमिका का परीक्षण कीजिए
  • बालकन संकट से क्या समझते हैं? प्रथम विश्वयुद्ध में इसकी क्या भूमिका थी
  • जल संकट क्या है? जल संसाधन प्रबंधन के लिए उपयुक्त उपाय सुझाइए। 
  • वैदिक साहित्य में वर्णित भारत की भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed