फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Health department will get 421 medical officers in June, date announced for interview

UPPSC : जून में स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएंगे 421 चिकित्साधिकारी, साक्षात्कार के लिए तिथि घोषित

Thu, 09 May 2024 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 May 2024 07:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को चिकित्साधिकारी के जिन 262 पदाें के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की है, उनमें चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) कार्डियोलॉजिस्ट के 134 पदों, चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) यूरो सर्जन के 19 पदों और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के 57 पदों के लिए साक्षात्कार 17 मई को होगा।

विज्ञापन
UPPSC: Health department will get 421 medical officers in June, date announced for interview
चिकित्सक। - फोटो : freepic

विस्तार

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को जून में 421 नए चिकित्साधिकारी मिल जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इनमें से 262 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। वहीं, 159 पदों पर सीधी भर्ती के लिए संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी की है। इन पदों के लिए चयन परिणाम जून में जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

आयोग ने बृहस्पतिवार को चिकित्साधिकारी के जिन 262 पदाें के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की है, उनमें चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) कार्डियोलॉजिस्ट के 134 पदों, चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) यूरो सर्जन के 19 पदों और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के 57 पदों के लिए साक्षात्कार 17 मई को होगा।

विज्ञापन

वहीं, चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) गेस्ट्रो सर्जन के दो पदों और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) प्लास्टिक सर्जन के 50 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 मई को होगा। इसके साथ ही आयोग चिकित्साधिकारी के 159 पदों पर भर्ती के लिए मई के चौथे सप्ताह में इंटरव्यू कराने जा रहा है, इसकी सूचना भी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) साइकियाट्रिस्ट के 37 पदों, चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) रेडियोलॉजिस्ट के 70 पदों और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) डर्मेटोलॉजिस्ट के 52 पदों के लिए इंटरव्यू मई के चौथे सप्ताह में होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया हाल में पूरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed