फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Four examinations included in calendar will be postponed, five have already been postponed

UPPSC : आयोग के कैलेंडर में शामिल चार परीक्षाएं होंगी स्थगित, पांच पहले ही टाली जा चुकी हैं

Wed, 29 May 2024 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2024 01:47 PM IST
सार

यह परीक्षा दोबारा कब आयोजित की जाएगी, इस बारे में आयोग ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इस परीक्षा के लिए दस लाख से अधिक अभ्यर्थियाें ने आवेदन किए थे। पेपर लीक का विवाद सामने आने के बाद आयोग ने 17 मार्च को प्रस्तावित पीसीएस परीक्षा सहित कुल पांच भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दीं। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा जुलाई में संभावित है,लेकिन इसकी कोई तिथि घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
UPPSC: Four examinations included in calendar will be postponed, five have already been postponed
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के वर्ष 2024 के कैलेंडर में जून और जुलाई में प्रस्तावित चार परीक्षाएं स्थगित की जाएंगी। पांच पहले ही स्थगित की जा चुकी हैं और एक परीक्षा निरस्त हो चुकी है। ऐसे में आयोग की ओर से 12 जनवरी 2024 को जारी कैलेंडर में आधे से अधिक परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक की घटना का आयोग की भर्ती परीक्षाओं पर काफी प्रभाव पड़ा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 11 फरवरी 2024 को हुई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक की घटन से इस कदर तूल पकड़ा की मामले में सीधे शासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और यूपीपीएससी की जांच प्रक्रिया पूरी होने से पहले शासन ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


यह परीक्षा दोबारा कब आयोजित की जाएगी, इस बारे में आयोग ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इस परीक्षा के लिए दस लाख से अधिक अभ्यर्थियाें ने आवेदन किए थे। पेपर लीक का विवाद सामने आने के बाद आयोग ने 17 मार्च को प्रस्तावित पीसीएस परीक्षा सहित कुल पांच भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दीं। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा जुलाई में संभावित है,लेकिन इसकी कोई तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभ्यर्थियों को नई तिथि घोषित होने क इंतजार

मार्च और अप्रैल में प्रस्तावित पांच परीक्षाओं काे स्थगित किए जाने के कारण आयोग को जून और जुलाई में प्रस्तावित चार परीक्षाएं भी स्थगित करनी होंगी। नौ जून को प्रस्तावित स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा, 19 जून को प्रस्तावित सहायक नगर नियोजक मुख्य परीक्षा, सात जुलाई का प्रस्तावित पीसीएस मुख्य परीक्षा और 28 जुलाई को प्रस्तावित आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा का टलना तय है।

दरअसल, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा निरस्त की जा चुकी है। ऐसे में मुख्य परीक्षा समय से आयोजित नहीं की जा सकी। वहीं जो परीक्षाएं स्थगित की जा चुकीं हैं, उनमें स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा, सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा एवं पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा शामिल हैं। ऐसे में इनकी मुख्य परीक्षाएं भी अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित नहीं की जा सकेंगी।

आयोग के कैलेंडर में कुल 16 परीक्षाएं शामिल की गई थीं। कैलेंडर में दिसंबर में कोई परीक्षा प्रस्तावित नहीं है। पूर्व में स्थगित की गईं परीक्षाएं अब जून, जुलाई या इसके बाद के महीनों में आयोजित की जा सकती हैं। वहीं, जून और जुलाई में प्रस्तावित जो परीक्षाएं स्थगित होनी हैं, वे साल के अंत में कराई जा सकती हैं। अभ्यर्थियाें को आयोग के कैलेंडर में 16 में से 10 परीक्षाओं के लिए नई तिथियां घोषित होने का इंतजार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed