फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Final selection result of ACAF-2015 declared, Namrata Pandey topped

यूपीपीएससीः एसीएएफ-2015 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, नम्रता पांडेय ने किया टॉप

Thu, 12 Sep 2019 09:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: Final selection result of ACAF-2015 declared, Namrata Pandey topped
UPPSC: Final selection result of ACAF-2015 declared, Namrata Pandey topped
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) परीक्षा-2015 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में नम्रता पांडेय ने टॉप किया है, जबकि मनीष कुमार शर्मा को मुख्य चयन सूची में दूसरा और अरविंद कुमार राम को तीसरा स्थान मिला है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएफ के 24 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 में नौ से 21 अगस्त तक प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में कुल 2753 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने पिछले 22 अगस्त को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए इंटरव्यू के लिए 89 अभ्यर्थियों को सफल घोषित गया था। छह सितंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया गया और छह दिन बाद आयोग ने अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंतिम रूप से चयनितों में मयंक अग्रवाल, वरुण प्रताप सिंह, अंशुमान मित्तल, विमल किशोर भारद्वाज, प्रतिभा मिश्रा, शेख मुअज्जम, विनीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार राय, रमेश चौहान, धर्मेंद्र द्विवेदी, मयंक पांडेय, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, अखिलेश कुमार यादव, सुशील कुमार, सुशील कुमार सिंह, आनंद कुमार पुष्कर, सलोनी, संवेदना चौहान, जितेंद्र कुमार एवं गोविंद प्रसाद के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अंतिम रूप से सफल जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे ‘प्रोविजनल’ शब्द अंकित है, उन्हें साक्षात्कार परिषद की ओर से दिए गए समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, वरना उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक जल्द जारी किए जाएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अलग से प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एमएससी की गोल्ड मेडलिस्ट प्रतिभा का भी चयन
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2014 में एमएससी की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं प्रतिभा मिश्रा का भी एसीएफ-2015 में चयन हुआ है। मेरिट में उनका नाम आठवें स्थान पर है। उन्होंने प्राइमरी से हाईस्कूल तक की पढ़ाई चिन्मय विद्यालय रसूलाबाद तेलियरगंज से की और इसी विद्यालय में उनके पिता सुशील कुमार मिश्र प्रधानाचार्य हैं। प्रतिभा ने इंटरमीडिएट 2008 में डीजी गर्ल्स इंटर कॉलेज से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed