{"_id":"6244adc75c84c47aba60e92d","slug":"uppsc-documents-of-selected-candidates-on-the-post-of-ro-aro-will-be-submitted-from-tomorrow-allahabad-news-ald3298738174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : आरओ\/एआरओ पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज कल से होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : आरओ/एआरओ पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज कल से होंगे जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीएससी - आरओ/एआरओ पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज कल से होंगे जमा
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज जमा करने की तारीख निर्धारित कर दी गयी है। एक अप्रैल से दस्तावेज जमा होंगे। यह प्रक्रिया छह अप्रैल तक चलेगी। दस्तावेज जमा होने के बाद चयन कमेटी उनका सत्यापन कराएगी। इस संबंध में हाईकोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को देखा जा सकता है।
अधिसूचना के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन एक अप्रैल 2022 से लेकर छह अप्रैल 2022 तक होना है। पदानुसार रिव्यू ऑफिसर के लिए दस्तावेज सत्यापन एक अप्रैल को, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए दो अप्रैल से 6 अप्रैल तक और कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए 6 अप्रैल 2022 को दस्तावेज जमा किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और डिप्लोमा के अंकपत्र और प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी में जैसे जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पहले और दूसरे चरण की परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे। (ब्यूरो)