फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc changed chemical engineering syllabus

आयोग ने जारी किया केमिकल इंजीनियरिंग का सेलेबस

Fri, 02 Oct 2020 07:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
uppsc changed chemical engineering syllabus
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक अभियंता के 692 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को सहायक निदेशक कारखाना पद के लिए केमिकल इंजीयरिंग एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के सेलेबस के साथ परीक्षा योजना जारी कर दी। केमिकल इंजीनियरिंग का सेलेबस समय से जारी न होने से छात्रों को हो रही परेशानी से संबंधित मुद्दा ‘अमर उजाला’ के 26 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया गया था। सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा एक नवंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग शाखा में सहायक अभियंता के 692 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए विज्ञापन 30 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। केमिकल इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों का कहना था कि आयोग ने विज्ञापन में केमिकल इंजीनियरिंग को छोड़कर बाकी सभी शाखाओं के सेलेबस दिए थे। लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट इंजीनियर (फैक्टरीज) के 13 पदों पर भर्ती होनी है और इसके लिए सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग शाखा के अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में केमिकल इंजीनियरिंग का सेलेबस नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


अभ्यर्थी परेशान थे और उन्होंने आयोग से सेलेबस शीघ्र जारी की मांग की थी। आयोग ने अब सहायक निदेशक कारखाना पद के लिए केमिकल इंजीयिरिंग एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही परीक्षा योजना जारी की है, जिसके अनुसार परीक्षा में दो प्रश्रपत्र आएंगे। दोनों प्रश्रपत्रों की परीक्षा ढाई-ढाई घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्रपत्र 375 अंकों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले प्रश्रपत्र में सामान्य हिंदी के 25 प्रश्र और दूसरे प्रश्रपत्र में सामान्य अध्ययन के 25 प्रश्र तीन-तीन अंकों के होंगे और दोनों प्रश्रपत्रों में मुख्य विषय (सिविल, मैकेनिकल, विद्युत, कृषि, केमिकल एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) के तीन-तीन अंकों के 100 सवाल होंगे। छात्र एकता मंच के अध्यक्ष और आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र अजीत सोनकर का कहना है कि आयोग ने सेलेबस जारी करने में बहुत देर कर दी। संबंधित अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी वक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed