{"_id":"5d3f18048ebc3e6cc05051e7","slug":"uppsc-chairman-said-only-after-examining-lt-grade-result-allahabad-news-ald2507802110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद ही एलटी ग्रेड का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद ही एलटी ग्रेड का रिजल्ट
विज्ञापन
UPPSC chairman said, only after examining LT grade result
सभी केंद्र
000000000000000000000000
जांच के बाद ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट
वार्ता में आयोग अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों की दी जानकारी
सभी विषयों का रिजल्ट एक साथ देने का आश्वासन
अभ्यर्थियों ने रिजल्ट के लिए आयोग में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट और चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को एसटीएफ की जांच पूरी होने तक इंतजार करना होगा। सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने अभ्यर्थियों से वार्ता के दौरान यह बात स्पष्ट कर दी। साथ ही कहा कि परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जा चुका है। अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
इससे पूर्व प्रदेश भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग के बाहर जुटे और परीक्षा परिणाम जारी न किए जाने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े थे। इस पर अध्यक्ष से मिलने के लिए चार छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया, जिसमें अनिल उपाध्याय, शमशेर सिंह, अपर्णा पांडेय और विक्की खान शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अध्यक्ष से मांग की कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा।
तकरीबन एक घंटे तक चली वार्ता के दौरान आयोग अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने छात्रों से कहा कि जांच रिपोर्ट आते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आश्वासन दिया कि इस बार विषयवार नहीं, बल्कि सभी विषयों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। जांच शीघ्र पूरी किए जाने के मसले पर छात्रों का आश्वस्त किया कि शाम को इस बारे में वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी से फोन पर बात करेंगे। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को एक बार मुख्यमंत्री से भी भेंट करने की सलाह दी।
विज्ञापन
छात्रों ने तय किया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएगा। साथ ही परिणाम जारी होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन में शेर सिंह, पंकज अंगारा, मनोज वर्मा, रोहित सिंह, कुलदीप यादव, मनीष सिंह, आलोक सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह, रेखा यादव, अनुज्ञा द्विवेदी, अभिलाषा, विवेक सिंह, रामकृष्ण गुप्ता, प्रदीप सिंह, अनीता, नावेद खान आदि शामिल रहे।