फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: CBI will tighten the noose on the selected candidates for direct recruitment of medical officers

यूपीपीएससी: मेडिकल अफसर की सीधी भर्ती के चयनितों पर सीबीआई कसेगी शिकंजा

Mon, 23 Aug 2021 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Aug 2021 07:40 PM IST
सार

  • चहेतों के चयन के लिए मेरिट गिराने का आरोप, सीबीआई दर्ज कर चुकी है पीई
  • सीधी भर्ती के इंटरव्यू में बुलाए गए एक्सपट्र्स से भी पूछताछ कर सकती है सीबीआई

विज्ञापन
UPPSC: CBI will tighten the noose on the selected candidates for direct recruitment of medical officers
uppsc

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई मेडिकल अफसर-2013 की सीधी भर्ती को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इस भर्ती में चेहतों के चयन के लिए मनमाने तरीके से मेरिट गिराए जाने के आरोप लगे थे। जांच में धांधली के सुराग मिलने के बाद सीबीआई इस भर्ती को लेकर प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज कर चुकी है। संदिग्ध चयनितों को भी चिह्नित किया गया है और इंटरव्यू में बुलाए गए एक्सपट्र्स से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सीबीआई को शिकायत मिली थी कि मेडिकल अफसर-2013 की भर्ती में तमाम ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनका एकेडमिक रिकार्ड अच्छा नहीं है। ऐसे अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल किया जा सके, इसके लिए आयोग ने मनमाने तरीके से मेरिट गिरा दी। एक पद के मुकाबले अभ्यर्थियों को बुलाए जाने का कोई मानक नहीं था। मेरिट वहां तक गिराई गई, जहां चहेतों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता था। अभ्यर्थियों ने सीबीआई को अभिलेखीय साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे,ख् जिसमें संदिग्ध चयनितों के नाम भी शामिल थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि चहेतों को इंटरव्यू में मनमाने तरीके से अंक देकर चयनित करा दिया गया और इसकी वजह से अच्छे एकेडमिक रिकार्ड वाले योग्य अभ्यर्थी छंटकर बाहर हो गए।
विज्ञापन


सीबीआई को यह शिकायत भी मिली थी कि सीधी भर्ती के इंटरव्यू में बार-बार कुछ चुनिंदा एक्सपट्र्स को ही बुलाया जाता था। अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने जांच की तो गड़बड़ी खुलकर सामने आ गई। सीबीआई ने इंटरव्यू के लिए तैयार की गई मेरिट की जांच की। साथ ही इंटरव्यू में अभ्यर्थियों को बुलाए जाने के मानक को भी परखा। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई कि जिन अभ्यर्थियों के एकेडमिक रिकार्ड अच्छे नहीं थे, उनका चयन हो गया और उन्हें इंटरव्यू में बुलाने के लिए मानकों की पूरी तरह से अनदेखी गई। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने ऐसे संदिग्ध चयनितों को चिह्नित कर लिया है और बार-बार इंटरव्यू में बुलाए जाने वाले एक्सपट्र्स भी सीबीआई के निशाने पर हैं। जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed