{"_id":"64e07d9abd85004f200e1ef7","slug":"uppsc-applications-will-be-taken-from-next-month-for-300-posts-of-additional-private-secretary-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : अपर निजी सचिव के 300 पदों के लिए अगले महीने से लिए जाएंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : अपर निजी सचिव के 300 पदों के लिए अगले महीने से लिए जाएंगे आवेदन
Sat, 19 Aug 2023 02:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव एवं समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आयोग सितंबर और अक्तूबर में दोनों भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने जा रहा है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव एवं समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आयोग सितंबर और अक्तूबर में दोनों भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने जा रहा है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से अपर निजी सचिव के लिए 2013 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन विवादों की वजह विज्ञापन निरस्त कर दिया गया था। इसी भर्ती के लिए पुराने अभ्यर्थियों से दोबारा आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद तीन चरणों की परीक्षा भी हुई थी लेकिन मामला कोर्ट में लंबित हैं। इसके बाद से आयोग ने इस पद पर कोई भर्ती नहीं की। इस तरह से अपर निजी सचिव के लिए आयोग 10 साल बाद विज्ञापन निकालने जा रहा है। आयोग ने अपर निजी सचिव के 300 पदों के लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन निकालने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आयोग ने शुक्रवार को आरओ-एआरओ के 181 पदों के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में विज्ञापन निकाले जाने की घोषणा की। इससे पहले 2021 में इस पद पर भर्ती की गई थी। पिछले साल विज्ञापन नहीं निकाला गया था। इस तरह से आरओ-एआरओ के लिए दो वर्ष बाद भर्ती होने जा रही है।
विज्ञापन