फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Applications for aps and other direct recruitment now till November 2

UPPSC : एपीएस एवं अन्य सीधी भर्ती के लिए अब आवेदन दो नवंबर तक

Fri, 27 Oct 2023 10:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 10:48 AM IST
सार

एपीएस और सीधी भर्ती  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2023 और सीधी भर्ती-2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो नवंबर तक बढ़ा दी है। अतिरिक्त समय मिलने से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है। सर्वर धीमा होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नहीं कर सके थे, जिसकी वजह से वे आवेदन से वंचित हो रहे थे।

विज्ञापन
UPPSC: Applications for aps and other direct recruitment now till November 2
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2023 और सीधी भर्ती-2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो नवंबर तक बढ़ा दी है। अतिरिक्त समय मिलने से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है। सर्वर धीमा होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नहीं कर सके थे, जिसकी वजह से वे आवेदन से वंचित हो रहे थे।

विज्ञापन


 

आयोग ने दस साल बाद 19 सितंबर 2023 को एपीएस के 328 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। वहीं, 84 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन 26 सितंबर को जारी किया गया था। सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर निर्धारित थी।

विज्ञापन


 

जिन 84 पदों पर सीधी भर्ती होनी है, उनमें उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 64, प्रोफेसर के 27, प्रशिक्षण विभाग राज्य नियोजन संस्थान में उप निदेशक एक और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक रसायनज्ञ के दो पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए भी ओटीआर अनिवार्य है। बिना ओटीआर के अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओटीआर नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

एपीएस के पदों पर तो दस बाद भर्ती आई है। आयोग की ओर से दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर तक बढ़ा दिए जाने से अभ्यर्थियों को ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। आयोग के अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के समर्थन में वांछित अभिलेख और आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आयोग में जमा करने की अंतिम तिथि नौ नवंबर (शाम पांच बजे तक) निर्धारित की गई है।

 

इससे पहले भी तीन भर्तियों की बढ़ चुकी है आवेदन तिथि

ओटीआर में आ रही समस्या के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को पिछले दिनों तीन भर्तियों की आवेदन तिथि बढ़ानी पड़ी थी। इनमें सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2023, स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 और स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 शामिल हैं। सहायक नगर नियोजक के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर से बढ़ाकर 21 सितंबर, स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2240 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर से बढ़ाकर 29 सितंबर और स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार अक्तूबर से बढ़ाकर 11 अक्तूबर की गई थी।

 

ओटीआर के लिए तीन सर्वर, पर मुसीबत बरकरार

अभ्यर्थियों का कहना है कि वेबसाइट पर जाकर ओटीआर की प्रक्रिया शुरू करने पर अभ्यर्थियों के सामने तीन सर्वर का विकल्प आता है, लेकिन तीनों सर्वर धीमे हैं। इन दिनों समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 411 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। सर्वर धीमा होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओटीआर नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से उनका आवेदन स्वीकृत नहीं हो रहा है। अगर यही हालत रही तो ओटीआर न कर पाने के कारण अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो जाएंगे। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि वह लगातार तीन दिनों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सर्वर के ठीक से काम न करने के कारण ओटीआर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आयोग से मांग की है कि सर्वर को ठीक कराया जाए, ताकि अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed