फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Application started for the main examination of spokesperson GIC

यूपीपीएससी : प्रवक्ता जीआईसी की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Fri, 24 Dec 2021 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 09:45 PM IST
सार

प्रवक्ता जीआईसी के 1473 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा 19 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। नौ दिसंबर 2021 को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 15046 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन
UPPSC: Application started for the main examination of spokesperson GIC
Teacher Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी और आवेदन की हार्डकॉपी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


प्रवक्ता जीआईसी के 1473 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा 19 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। नौ दिसंबर 2021 को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 15046 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। कुल 16 विषयों प्रवक्ता जीआईसी के 1473 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें पुरुष वर्ग के 991 और महिला वर्ग के 482 पद हैं। जिन विषयों में भर्ती होनी है, उनमें हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, उर्दू, वाणिज्य और गृह विज्ञान शामिल हैं।
विज्ञापन


पहली बार प्रवक्ता जीआईसी के पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती कराई जा रही है। इससे पहले सीधे इंटरव्यू के माध्यम से सीधी भर्ती होती थी। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने हैं। ऑनलाइन फॉर्मसेट सब्मिट करने में अभ्यर्थियों को लगता है कि कोई त्रुटि हो गई है तो एक बार संशोधन का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार ऑनलाइन भरे गए फॉर्म सेट का प्रिंट निकालकर समस्त संलग्नकों के साथ उसे 18 जनवरी या इससे पहले शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आयोग के गेट संख्या-तीन पर स्थित डाक अनुभाग के काउंटर (पूछताछ काउंटर) पर उपलब्ध कराना है।

स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग से संबंधित प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उपप्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (सामान्य चयन) स्क्रीनिंग परीक्षा-2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा नौ जनवरी को प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक सत्र में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। कुल 74 पदों पर भर्ती के लिए 5448 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक में अभियंत्रण शाखा की सूचना ऑनलाइन उपलब्ध कराई थी, उन्हें ही परीक्षा में प्रवेश दिया गया है। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

कई सीधी भर्तियों के कटऑफ जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई सीधी भर्तियों के कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी कर दिए हैं। प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि के आधार पर प्राप्तांक और कटऑफ अंक प्राप्त कर सकते हैं। जिन पदों पर भर्ती से संबंधित प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक जारी किए गए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के प्रवक्ता एवं रीडर के विभिन्न पद, संस्कृति विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यावरण निदेशालय, समाज कल्याण विभाग और प्राविधिक शिक्षा विभाग के विभिन्न पद शामिल हैं। 

अभियंता के चार पदों के लिए इंटरव्यू तीन को
जिल पंचायत (केंद्रीय संक्राम्य) संवर्ग सेवा के तहत अभियंता के चार पदों पर साक्षात्कार तीन जनवरी को आयोजित किया जाएगा इनमें एक पद अनारक्षित, दो पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ और अपराह्न एक बजे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed