फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC announced LT grade teachers recruitement result.

यूपीपीएससी ने घोषित किया एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम

Sat, 13 Apr 2019 12:12 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
UPPSC announced LT grade teachers recruitement result.
lt grade - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत वाणिज्य विषय में शिक्षकों के 29 पदों का परिणाम जारी कर दिया। आयोग अब तक चार विषयों में कुल 117 पदों का रिजल्ट घोषित कर चुका है, लेकिन अब भी दस हजार से अधिक पदों का परिणाम आना बाकी है और परीक्षा के आयोजन को आठ माह से अधिक समय बीत चुका है।

विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों के 1760 केंद्रों में आयोजित की गई थी। कुल पदों में पुरुष शिक्षकों के 5364 और महिला शिक्षकों के 5404 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले कुल सात लाख 63 हजार 317 अभ्यर्थियों में से 52.3 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए थे। वाणिज्य विषय के पुरुष शाखा में कुल 6894 और महिला शाखा में 1756 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पुरुष शाखा के 26 पदों और महिला शाखा के तीन पदों पर अंतिम चयन परिणाम आयोग ने शुक्रवार को जारी कर दिया। हालांकि, अभ्यर्थियों का चयन अभी औपबंधित रूप से किया गया है। लाखों अभ्यर्थियों को अब भी 11 विषयों में 10651  पदों पर अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन


वाणिज्य विषय में महिला शाखा के तीन पदों पर मीनाक्षी अग्रवाल, प्रतिमा गुप्ता एवं मनीषा का चयन हुआ है, जबकि पुरुष शाखा के 26 पदों के लिए जारी चयनितों की सूची में पहले तीन स्थानों पर अमित कुमार, संदीप कुमार सिंह एवं राघवेंद्र पांडेय के नाम शामिल हैं। औपबंधिक रूप से सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयोग में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन की तिथि के बारे में आयोग अलग से सूचना जारी करेगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयेाग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, सो इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अलग से प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन होगा परिणाम
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार वाणिज्य विषय की परीक्षा का परिणाम न्यायालय में योजित याचिकाओं (विजय नाथ व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य, अतुल कुमार श्रीवास्त्व एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य, दिव्य प्रकाश मिश्र व 32 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य) में होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

अब तक इन विषयों के जारी हुए रिजल्ट
आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत अब तक कृषि विषय के 19 पदों, संगीत पुरुष शाखा के आठ पदों, महिला शाखा के 60 पदों, गृह विज्ञान पुरुष शाखा के एक पद का परिणाम जारी किया जा चुका है। हालांकि गृह विज्ञान में कोई अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी नहीं पा सका और पर खाली रह गया। गृह विज्ञान महिला शाखा के 269 पदों पर भी भर्ती होनी है, जिसका परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा सबसे अधिक 1854 पद सामाजिक विज्ञान विषय के हैं। अभ्यर्थियों को इस परिणाम का भी इंतजार है।

प्रवक्ता इतिहास का रिजल्ट जारी, उमेश टॉपर
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवक्ता इतिहास के 14 पदों पर सीधी भर्ती का भी अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसमें उमेश सिंह ने टॉप किया है जबकि श्रेष्ठता क्रम में जारी चयनितों की सूची में अरविंद कुमार सरोज दूसरे एवं प्रदीप कुमार सिंह तीसरे स्थान पर हैं। प्रवक्ता इतिहास के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आठ अप्रैल को आयोजित किया गया था।

कर्मशाला अनदुेशक का परिणाम भी घोषित
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अनुदेशक फिटिंग/प्लंबर के 12 पदों  पर सीधी भर्ती का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चार एवं पांच को आयोजित किया गया था। श्रेष्ठता क्रम में जारी चयनितों की सूची में विजय कुमार भारती, अजय कुमार एवं राजेश कुमार का नाम क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर है।


मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता के एक पद पर भर्ती
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता कुल्लियात के एक अनारक्षित पर पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित किया है। इस पर पर मोहम्मद अबू बकर का चयन हुआ है। साक्षात्कार आठ अप्रैल को हुआ था, जिसमें 12 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और इनमें आठ अभ्यर्थी इंटरव्यू में शमिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed