फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Advertisement stuck even after requisition of posts

यूपीपीएससी : पदों का अधियाचन मिलने के बाद भी फंसा विज्ञापन, आरओ/एआरओ भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो रहे अभ्यर्थी

Sat, 25 Mar 2023 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन आयोग ने अब तक इस भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया।

विज्ञापन
UPPSC: Advertisement stuck even after requisition of posts
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन आयोग ने अब तक इस भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया। इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2021 में आरओ/एआरओ भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसका परिणाम भी घोषित हो चुका है। वर्ष 2022 में आरओ/एआरओ के पद पर कोई भर्ती नहीं आई। आयोग ने वर्ष 2023 के कैलेंडर में भी आरओ/एआरओ भर्ती को शामिल नहीं किया है। कुछ माह माह पहले एक अभ्यर्थी ने जब सूचना के अधिकार के तहत आयोग से जानकारी मांगी थी, तब आयोग ने माना था कि आरओ/एआरओ के रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है।

विज्ञापन

आयोग के सूत्रों का कहना है कि इस भर्ती के मामले में भी समकक्ष अर्हता को लेकर शासन स्तर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार हो रहा है और इसी वजह से भर्ती अटकी हुई है। वहीं, प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज हो जाते हैं। वर्ष 2022 में आरओ/एआरओ की कोई भर्ती नहीं आई। जो प्रतियोगी भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो गए, उनके लिए भविष्य के रास्ते भी बंद हो गए।

विज्ञापन

प्रतियोगियों का कहना है कि अगर इस वर्ष भी भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो फिर से कई अभ्यर्थियों के लिए भविष्य के रास्ते बंद हो जाएंगे। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि रिक्त पदों का अधियाचन होने के बावजूद विज्ञापन जारी न किया जाना अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। समिति ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि नई भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed