{"_id":"61eeb44582494d78dc5e34a7","slug":"upmsp-list-of-centers-of-up-board-2022-exam-will-be-released-on-february-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPMSP : यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा के केंद्रों की 10 फरवरी को जारी होगी सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPMSP : यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा के केंद्रों की 10 फरवरी को जारी होगी सूची
Mon, 24 Jan 2022 07:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:44 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। दस फरवरी को केेंद्रों की अंतिम सूची जारी होगा। 25 जनवरी यानी मंगलवार को जनपदीय समिति की ओर से अनुमोदित केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 10 फरवरी को परिषद आपत्तियों का निरस्तारण का केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर देगा। पहले यह तिथि 24 जनवरी निर्धारित थी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। दस फरवरी को केेंद्रों की अंतिम सूची जारी होगा। 25 जनवरी यानी मंगलवार को जनपदीय समिति की ओर से अनुमोदित केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद दो फरवरी तक जनपदीय समिति की ओर से ऑनलाइन निर्धारित केंद्रों की सूची पर छात्र, प्रधानाचार्य, अभिभावक की ओर से आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद भी किसी प्रबंधक, छात्र, अभिभावक को आपत्ति है तो वह जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर परिषद को ईमेल किया जा सकता है।
विज्ञापन
दो फरवरी तक वह आपत्ति ईमेल कर सकते हैं। परिषद की ईमेल आईडी पर जिला समिति की ओर से ऑनलाइन निर्धारित केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर दस फरवरी को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।