UPMSP : बोर्ड ने जारी किया क्षेत्रीय सचिवों का मोबाइल नंबर, बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कसी जाएगी नकेल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर नकले कसने की तैयारी की है। इसके लिए क्षेत्रीय सचिवों का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। कई भी व्यक्ति बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों और कोचिंग सेंटरों की जानकारी दे सकता है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में वही छात्र फार्म भर सकेगा जिसका मान्यता प्राप्त स्कूलों में नामांकन होगा।
विस्तार
बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों से भी यूपी बोर्ड परीक्षा के फार्म भराए जा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने क्षेत्रीय सचिवों का मोबाइल नंबर जारी किया है। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की सूचना क्षेत्रीय सचिवों को दी जा सकती है।
यूपी बोर्ड से मानविकी विषय की मान्यता लेकर कई विद्यालय विज्ञान वर्ग की कक्षाएं अवैध रूप से चल रहे हैं। फिर विज्ञान वर्ग के बच्चों का दूसरे विद्यालय से यूपी बोर्ड परीक्षा का फार्म भरवा रहे हैं। इसके लिए वह विद्यार्थियों से ज्यादा धनराशि वसूलते हैं। इसके अलावा कुछ कोचिंग संचालक भी अपने यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। अब परीक्षा का फार्म दूसरे विद्यालयों से भरवा रहे हैं। ऐसे मामलों की जानकारी यूपी बोर्ड सचिव को हुई तो उन्होंने क्षेत्रीय सचिवों को जांच के निर्देश दिए।
साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वह बिना मान्यता के चलते रहे विद्यालयों की सूचना क्षेत्रीय सचिवों को दे सकते हैं। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।इसके लिए क्षेत्रीय सचिवों का नंबर जारी किया गया है। क्षेत्रीय सचिव मेरठ का मोबाइल नंबर 9454457256, बरेली का 9451055902, प्रयागराज का 9454457246, वाराणसी का 9450964432, गोरखपुर का 9415259462 है। इसके अलावा उप सचिव प्रशासन प्रयागराज का नंबर 8447297770 से भी इसकी शिकायत की जा सकती है।