फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP: Admission for UP board exam by August 5, exam fee will be deposited till 10

UPMSP : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पांच अगस्त तक प्रवेश, परीक्षा शुल्क 10 तक होगा जमा

Fri, 08 Jul 2022 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 08:30 PM IST
सार

स्कूलों के प्रधानाचार्य 10वीं एवं12वीं के छात्रों का परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक एकमुश्त कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण यूपी बोर्ड की वेबसाइट ‘upmsp88.edu.in’ पर अपलोड करेंगे।

विज्ञापन
UPMSP: Admission for UP board exam by August 5, exam fee will be deposited till 10
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड ने नए सत्र 2022-23 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को पांच अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल की ओर से शुक्रवार को इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन



स्कूलों के प्रधानाचार्य 10वीं एवं12वीं के छात्रों का परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक एकमुश्त कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण यूपी बोर्ड की वेबसाइट ‘upmsp88.edu.in’ पर अपलोड करेंगे। दस अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 16 अगस्त तक जमा करना होगा। विलंब शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की सूचना 20 अगस्त वेबसाइट पर अपलोड होगी। 

विज्ञापन

वेबसाइट पर अपलोड छात्र-छात्राओं की चेकलिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य 21 से 31 अगस्त तक उसके विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय एवं फोटो आदि की जांच करेंगे। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। आवेदन पत्रों की जांच में कोई संशोधन है तो प्रधानाचार्य एक से दस सितंबर कर सकेंगे। इस दौरान किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। उसके बाद प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की प्रति बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे।

UPMSP: Admission for UP board exam by August 5, exam fee will be deposited till 10
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

9 वीं, 11वीं का अग्रिम पंजीकरण 25 अगस्त तक
स्कूलों के प्रधानाचार्य कक्षा 9 व 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण शुल्क प्रति छात्र 50 रुपये की दर से एवं शैक्षिक विवरणों को 25 अगस्त तक अपलोड करेंगे। चेकलिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य 26 अगस्त से पांच सितंबर तक उसके विवरणों की जांच करेंगे। किसी प्रकार का संशोधन छह से 20 सितंबर तक करेंगे। इस दौरान किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की प्रति बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा होगी। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा एवं सन्निरीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 20 अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed