फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC NEWS: Assistant Professor recruitment soon, seven selected agency

UPHESC NEWS : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती जल्द, सात को एजेंसी का चयन

Sat, 02 Jan 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
UPHESC NEWS: Assistant Professor recruitment soon, seven selected agency
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए सात जनवरी को एजेंसी की चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चयनित एजेंसी के माध्यम से विज्ञापन, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को उच्च शिक्षा निदेशालय से असिस्टेंट प्रोफेसर के 2016 पदों का अधियाचन मिल चुका है। कुल 47 विषयों में इन पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन


आयोग एजेंसी के माध्यम से विज्ञापन, परीक्षा और परिणाम संबंधी प्रक्रिया पूरी करता है। आयोग ने एजेंसी चयन के लिए पिछले साल 18 नवंबर से दो दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन, इसके लिए आयोग ने जो विज्ञापन जारी किया था, उसमें असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का भी जिक्र किया गया था जबकि उस वक्त एमएलसी चुनाव की आचार संहिता लागू थी। ऐसे में विज्ञापन को लेकर विवाद हो गया और आयोग को एजेंसी चयन के लिए दोबारा विज्ञापन जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार नौ दिसंबर 2020 से 24 दिसंबर 2020 तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें उन एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं, जो आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर सकें, आवेदकों की लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और इसके बाद परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर सकें। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार मुहरबंद लिफाफे में प्राप्त निविदा सात जनवरी को दोपहर 12 बजे खोली जाएगी। उस वक्त एजेंसी संचालकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। एजेंसी का चयन होने के बाद आयोग के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed