फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uphesc news

Prayagraj News: प्रश्नों का विवाद सुलझा, संशोधित परिणाम जल्द

Tue, 13 Dec 2022 08:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
uphesc news
प्रश्नों का विवाद सुलझा, संशोधित परिणाम जल्द
विज्ञापन

0 लिखित परीक्षा में सफल कई अभ्यर्थी हो सकते हैं बाहर
0 असिस्टेंट प्रोफेसर विधि के 41 पदों पर भर्ती का है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने लिखित परीक्षा में प्रश्नों का विवाद सुलझा लिया है। आयोग जल्द ही संशोधित परिणाम जारी करेगा। हालांकि, संशोधित परिणाम आने के बाद पूर्व में सफल घोषित किए गए कई अभ्यर्थी मेरिट से बाहर हो सकते हैं।
आयोग की ओर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विधि को छोड़कर बाकी सभी विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। असिस्टेंट प्रोफेसर विधि के 41 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने जब परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की थी, तब इसमें कई प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं थीं। इस मामले में कई अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका भी दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

याचिका दाखिल होने के बाद आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर विधि के पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोक दी थी। वहीं, बाकी सभी विषयों में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कराते हुए अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी मिल चुकी है। प्रश्नों के विवाद के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर विधि की भर्ती लंबे समय से अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने प्रश्नों के विवाद का निराकरण करते हुए मामला सुलझा लिया है। हालांकि, आयोग को अब पूर्व में जारी लिखित परीक्षा का परिणाम संशोधित करना पड़ रहा है। आयोग ने संशोधित परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है। आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा और इंटरव्यू का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा। संशोधित परिणाम जारी होने के 21 दिनों के बाद इंटरव्यू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed