फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: New Recruitment of Assistant Professor in Aided Degree Colleges after July

यूपीएचईएससी : ऐडेड डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती जुलाई के बाद

Sat, 09 Apr 2022 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 07:55 PM IST
सार

ब्योरा इकट्ठा होने के बाद निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) को रिक्त पदों का ब्योरा भेजा जाएगा। इन दिनों विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो 19 जुलाई को पूरी होगी। इसके बाद ही नई भर्ती शुरू होगी।

विज्ञापन
UPHESC: New Recruitment of Assistant Professor in Aided Degree Colleges after July
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जुलाई के बाद शुरू होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है।

विज्ञापन




ब्योरा इकट्ठा होने के बाद निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) को रिक्त पदों का ब्योरा भेजा जाएगा। इन दिनों विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो 19 जुलाई को पूरी होगी। इसके बाद ही नई भर्ती शुरू होगी।
विज्ञापन




प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन चार हजार पद खाली थे। इनमें से 2002 पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय ने काफी पहले ही आयोग को अधियाचन भेज दिया था और इन पदों पर विज्ञापन संख्या-50 के तहत भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से सूचनाएं की जा रही हैं एकत्रित

आयोग कुछ विषयों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर चुका है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होगी। अगर आयोग को तब तक नए पदों का अधियाचन मिल जाता है तो विज्ञापन संख्या-50 की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पदों पर भर्ती शुरू करेगा।



उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिन दो हजार पदों का अधियाचन रोक लिया था, अब उन पदों के लिए फिर से सूचनाएं एकत्रित की जा रहीं हैं। दरअसल, शासन ने निर्देश दिए हैं कि महाविद्यालयों मेें छात्र संख्या अनुपात में शिक्षकों की भर्ती की जाए। ऐसे में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से नए सिरे से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है।



निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों के तकरीबन 1600 पद कम हो रहे हैं। इन पदों पर भर्ती होगी या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभी जिलों से रिक्त पदों पदों का ब्योरा मिलने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को अधियाचन भेजने पर ही स्पष्ट होगा कि अगले चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर के कितने पदों पर भर्ती होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed