फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Government colleges got 82 assistant professors, Directorate of Higher Education issued appointment le

UPHESC : राजकीय महाविद्यालयों को मिले 82 असिस्टेंट प्रोफेसर, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए नियुक्ति पत्र

Thu, 25 May 2023 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 May 2023 03:41 PM IST
सार

राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 110 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी गई थी, जबकि औपबंधिक चयन के कारण 18 चयनितों की संस्तुति अभी तक शासन को नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन
UPHESC: Government colleges got 82 assistant professors, Directorate of Higher Education issued appointment le
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों को 82 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र 10 जून तक ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। ज्यादातर अभ्यर्थियों को पिछड़े जिलों में कॉलेज आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 110 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी गई थी, जबकि औपबंधिक चयन के कारण 18 चयनितों की संस्तुति अभी तक शासन को नहीं भेजी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 110 चयनितों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराके उनसे कॉलेजों के विकल्प मांगे थे।
विज्ञापन


काउंसलिंग में 109 अभ्यर्थी शामिल हुए। उच्च शिक्षा निदेशालय ने काउंसलिंग में शामिल सभी 109 चयनितों को कॉलेज आवंटित करते हुए ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक शैलेंद्र तिवारी के अनुसार अभ्यर्थी 10 जून तक अपने नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इनमें से 27 अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नहीं देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को पिछड़े जिलों में दी गई है तैनाती


इन अभ्यर्थियों के पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी शासन को सूचना देंगे और शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद ये 27 अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अगर 10 जून तक पुलिस वेरिफकेशन व मेडिकल की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो इसके बाद तय होगा कि नियुक्ति पत्र डाउनलोड करने की तिथि बढ़ाई जाए या ऑफलाइन नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं।

सहायक निदेशक ने बताया कि ज्यादातर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश सरकार की ओर से घोषित सात पिछड़े जिलों में की गई है। इनमें बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर एवं सोनभद्र शामिल हैं। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के पिछड़े जिलों में उच्च शिक्षा की स्थिति को सुधारा जाए। इसी के मद्देनजर ज्यादातर अभ्यर्थियों को इन जिलों में तैनाती दी जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र की एक प्रति संबंधित महाविद्यालयों को प्रेषित कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र डाउनलोड करने के बाद कॉलेज पहुंचेंगे, तो दोनों का मिलान किए जाने के बाद ही अभ्यर्थी को नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed