फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC assistrant professor news

निदेशालय पहुंचीं असिस्टेंट प्रोफेसर चयनितों की फाइलें

Tue, 21 Jul 2020 09:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
UPHESC assistrant professor news
UPHESC assistrant professor news
-समाजशास्त्र विषय के 273 पदों पर जल्द पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया
विज्ञापन

-अगले हफ्ते ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विषय के 273 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति मिल जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। निदेशालय में डाटा अपलोड करने का काम शुरू कर दिय गया है और अगले हफ्ते निदेशालय ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर सकता है।
यूपीएचईएससी ने विज्ञापन संख्या-47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के 273 पदों का अंतिम चयन परिणाम 25 जून को जारी किया था। इनमें सामान्य के 167 (42 पद महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग के 63 (22 पद महिला) और अनुसूचित जाति के 43 पद (11 पद महिला) शामिल हैं। अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने के बाद यूपीएचईएसी ने फाइलें निदेशालय को भेजने से पहले सभी की जांच की और इस दौरान एक बड़ा मामला पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि बिहार की एक ओबीसी महिला अभ्यर्थी खुद को यूपी का बताकर ओबीसी आरक्षण का गलत तरीके से लाभ लेते हुए चयनित हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद संबंधित महिला अभ्यर्थी चयनितों की सूची से बाहर कर दी गई और उसकी जगह दूसरी महिला अभ्यर्थी का चयन किया गया। सभी फाइलों की जांच के बाद अब उन्हें उच्च शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया है और निदेशालय में प्रत्येक अभ्यर्थी से संबंधित डाटा वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें निदेशालय को मिल गईं हैं। डाटा अपलोड करने का काम चल रहा है। अगले सप्ताह तक ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed