फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC assistant professor recruitment Interview

अभ्यर्थियों से पूछा कश्मीर का इतिहास

Tue, 03 Sep 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
UPHESC assistant professor recruitment Interview
UPHESC assistant professor recruitment Interview
अभ्यर्थियों से देश में चल रही मंदी पर भी पूछे गए सवाल
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दूसरे चरण का इंटरव्यू शुरू
आज जारी हो सकता है पादप रोग विषय का अंतिम रिजल्ट
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दूसरे चरण का साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास एवं पादप रोग विषय के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। मंगलवार को भी इन्हीं तीन विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
हाल ही में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद इंटरव्यू में भी कश्मीर का मुद्दा छाया रहा। कई अभ्यर्थियों से पूछा गया कि कश्मीर का क्या इतिहास है? हालांकि इंटरव्यू प्राचीन इतिहास का था, सो इससे संबंधित कई अन्य सवाल भी पूछे गए। अभ्यर्थियों से यह सवाल भी किया गया कि हर्षवर्धन और अशोक के धम्म का क्या इतिहास रहा है? इसके अलावा एक सवाल था कि इतिहास के स्नोत क्या हैं? अर्थव्यवस्था के अभ्यर्थियों से इन दिनों देश में चल रही मंदी के बारे में कुछ सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

दूसरे चरण के साक्षात्कार के पहले दिन सोमवार को अर्थशास्त्र के 42, प्राचीन इतिहास के 19 और पादप रोग विषय के 18 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मंगलवार को भी इन्हीं तीनों विषयों के लिए इंटरव्यू होना है, जिनमें अर्थशास्त्र के 42, प्राचीन इतिहास के 18 एवं पादप रोग विषय के 17 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। मंगलवार को आयोग पादप रोग विषय का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर सकता है। दूसरे चरण में 20 सितंबर तक कुल छह विषयों के साक्षात्कार होंगे और इसके बाद 23 सितंबर से तीसरे चरण का साक्षात्कार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed