फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC

नए आयोग के गठन से समाप्त होंगे तीन कार्यालय

Sun, 29 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
UPHESC
UPHESC
चयन बोर्ड, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, चयन बोर्ड के अस्तित्व पर संकट
विज्ञापन

लखनऊ में स्थापित किया जा सकता है शिक्षक भर्ती के लिए नया आयोग
प्रयागराज। बेसिक से उच्च शिक्षा तक शिक्षकों की भर्ती के लिए एक आयोग के गठन के बाद तीन महत्वपूर्ण कार्यालय समाप्त हो जाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय शामिल हैं। नए आयोग का कार्यालय लखनऊ में खोले जाने की तैयारी है।

पुलिस मुख्यालय पहले ही लखनऊ शिफ्ट किया जा चुका है। शिक्षा अधिकरण भी लखनऊ में खोले जाने की तैयारी है और इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने आंदोलन भी किया। इसके अलावा राजस्व परिषद का एक हिस्सा भी काफी पहले लखनऊ शिफ्ट किया जा चुका है। बेसिक से उच्च शिक्षा तक शिक्षकों की भर्ती के लिए नए आयोग के गठन का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। ड्राफ्ट को शासन से मंजूर मिलते ही नए आयोग के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा और इसके बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के पास शिक्षक भर्ती से संबंधित कोई काम नहीं रह जाएगा। ऐसे में तीनों कार्यालयों का अस्तित्व ही नहीं रह जाएगा। इन भर्ती संस्थाओं को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा या इन्हीं कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed