फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC : Agency selected for new recruitment of Assistant Professor

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती के लिए एजेंसी चयनित

Thu, 30 Jun 2022 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 08:31 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने 37 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों का अधिचायन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा था, जिसके बाद आयोग ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
UPHESC : Agency selected for new recruitment of Assistant Professor
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती के लिए तैयारी शुरू हो गई है। भर्ती परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है और 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। वहीं, जुलाई के तीसरे सप्ताह में विज्ञापन संख्या-50 के तहत पहले से जारी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती भी पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने 37 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों का अधिचायन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा था, जिसके बाद आयोग ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की। एजेंसी चयन के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब एजेंसी के चयन का काम पूरा हो गया है। आयोग ऑनलाइन आवेदन लेने से पहले इस बार ट्रायल भी करेगा, क्योंकि पिछली बार कई तरह की विसंगतियां उत्पन्न हो गईं थीं और तमाम अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन



इस बीच आयोग की ओर से 19 जुलाई तक विज्ञापन संख्या 50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2001 पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में ट्रायल होगा और सबकुछ ठीक रहा तो तुरंत नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed