फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: 41 assistant professors to non-government colleges

यूपीएचईएससी : अशासकीय महाविद्यालयों को मिले 41 असिस्टेंट प्रोफेसर

Mon, 23 May 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 May 2022 08:13 PM IST
सार

आयोग ने 23 मई तक विज्ञापन संख्या-50 के तहत इतिहास विषय का इंटरव्यू आयोजित किया और इंटरव्यू पूरा होने के कुछ देर बात ही अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विषय के 41 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू में 165 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
UPHESC: 41 assistant professors to non-government colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को इतिहास विषय में 41 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने सोमवार को असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट आयोग के पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन



आयोग ने 23 मई तक विज्ञापन संख्या-50 के तहत इतिहास विषय का इंटरव्यू आयोजित किया और इंटरव्यू पूरा होने के कुछ देर बात ही अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विषय के 41 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू में 165 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 148 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुल 41 पदों में 17 पद अनारक्षित, एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 13 पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 10 पद अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन



असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के अंतिम चयन परिणाम की टॉप टेन मेरिट में भानु प्रताप गुप्ता ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं, योगेश कुमार को दूसरा, लोकेंद्र बहादुर सिंह को तीसरा, अमित कुमार सिंह को चौथा, एक अन्य अमित कुमार सिंह को पांचवां, मेघराज सिंह को छठवां, विवेक यादव को सातवां, राम नरेश सिंह को आठवां, मुकेश उपाध्याय को नौवां और सत्य मोहन को दसवां स्थान मिला है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के दौरान वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए हैं, वे 21 दिनों में यानी 14 जून तक अपने अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध करा दें, वरना उनके अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरीयता लिस्ट में चार कॉलेज जोड़े, पांच हटाए
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शनशास्त्र, बीएड एवं रसायन विज्ञान के पदों पर भर्ती से संबंधित कॉलेजों की वरीयता लिस्ट में चार नए नाम शामिल किए हैं और पांच कॉलेज हटाए हैं। दरअसल, इन इन विषयों के चयनित अभ्यर्थियों से इंटरव्यू के दौरान उन कॉलेजों के विकल्प भी भरवा लिए गए थे, जो मूल विज्ञापन में शामिल ही नहीं थे और कई कॉलेज ऐसे थे जो पूर्व में विज्ञापित तो किए गए थे, लेकिन वरीयता लिस्ट में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।


आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार दर्शनशास्त्र विषय की वरीयता लिस्ट से बजरंग पीजी कॉलेज कुंडा, प्रतापगढ़ को हटाया गया है। बीएड की वरीयता लिस्ट में महिला महाविद्यालय लखनऊ को जोड़ा और नारी शिक्षा निकेतन लखनऊ को हटाया गया है। वहीं, रसायन विज्ञान विषय की वरीयता लिस्ट में बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया, उदित नारायण पीजी कॉलेज कुशीनगर एवं संजय गांधी पीजी सरूरपुर मेरठ को शामिल किया गया है और बीआरडी पीजी कॉलेज आश्रम ब्रहराज देवरिया, बुद्ध स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज कुशीनगर एवं संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर खुर्द मेरठ को हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed