फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Special diploma and B.El.Ed. degree holders now eligible for assistant teacher recruitment

यूपीईएसएससी : अब सहायक अध्यापक भर्ती में विशेष डिप्लोमा व बीएलएड डिग्रीधारियों को मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी

Wed, 28 Oct 2026 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 08:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। आयोग ने शैक्षिक अर्हताओं में संशोधन करते हुए बीएलएड और विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमाधारियों को भी आवेदन का मौका दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर से बढ़ाकर 4 नवंबर कर दी गई है।

विज्ञापन
UPESSC: Special diploma and B.El.Ed. degree holders now eligible for assistant teacher recruitment
शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक भर्ती की शैक्षिक अर्हताओं में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अब विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा और बीएलएड डिग्रीधारी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार नवंबर कर दी गई है। जबकि अभी तक आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर ही थी। यह निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 24 अक्तूबर के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी इस पर अपनी सहमति दी है।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है। दरअसल, यह भर्ती बेसिक शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक शहरी विद्यालयों व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी सहायक अध्यापक पदों के लिए है। विज्ञापन संख्या- 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की जाएगी। मान्य अर्हताओं में भारतीय पुनर्वास परिषद की ओर से अनुमोदित शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बीएलएड) योग्यता को भी मान्यता दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, चयन आयोग ने 18 सितंबर से आवेदन मांगे थे। इसमें सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयाें) के 897 पद व बेसिक शिक्षा के सहायक अध्यापक, शहरी के लिए 11,508 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अर्हताओं के विस्तार के कारण आवेदन की तिथियां बढ़ाई गई हैं। सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 28 अक्तूबर 2026 निर्धारित थी। इसे एक सप्ताह के लिए विस्तारित किया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीख में नहीं है कोई संशोधन

अभ्यर्थियों को अपने भरे हुए ऑनलाइन आवेदन-पत्र में त्रुटि सुधार या संशोधन करने का अवसर भी दिया गया है। यह सुविधा सात नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। लिखित परीक्षा के पूर्व घोषित कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। परीक्षा अपनी पूर्व निर्धारित तिथियों तीन और चार दिसंबर को ही होगी। यह परीक्षा प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed