फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Preparations underway for recruitment of more than 50 thousand teachers

UPESSC : शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी, अधियाचन का इंतजार कर रहा आयोग

Sun, 11 May 2025 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 04:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी कर रहा है। आयोग को अब बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग से रिक्त पदों का अधियाचन मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
UPESSC: Preparations underway for recruitment of more than 50 thousand teachers
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी कर रहा है। आयोग को अब बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग से रिक्त पदों का अधियाचन मिलने का इंतजार है। इसके लिए आयोग की ओर से आठ बार तीनों विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


आयोग में तीन दिन पहले हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया है कि 15 से 20 जून के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया जाएगा। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक पद रिक्त हैं। आयोग के सूत्रों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के रिक्त पदों का अधियाचन जून के आखिरी सप्ताह तक उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन


अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी व पीजीटी के 24,859 पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें 20,745 पद टीजीटी व 4,384 पद पीजीटी के हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के तकरीबन 27 हजार पद खाली हैं। आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग से भी रिक्त पदों का अधियाचन मांगा है। अगर तीनों विभाग शिक्षकों के रिक्त पदों का अधियाचन समय से भेज देते हैं तो आयोग 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा। विभागों को ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों का ई-अधियाचन भेजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी भर्ती के लिए आयोग फिर मांगेगा परीक्षा केंद्रों की सूची

आयोग 14 और 15 मई को प्रस्तावित टीजीटी परीक्षा स्थगित कर चुका है। यह परीक्षा अब 21-22 जुलाई को प्रस्तावित है। इसके तहत टीजीटी के 3,539 पदों पर भर्ती होनी है और 8.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, हालांकि आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में यह गया है कि लिखित परीक्षा की नई तिथि निर्धारित होने के बाद परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर पत्राचार किया जाएगा।

18 और 19 जून को प्रस्तावित है पीजीटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पीजीटी के 624 पदों पर भी भर्ती के लिए परीक्षा करानी है। इसकी लिखित परीक्षा 18 व 19 जून को प्रस्तावित है और इस परीक्षा के लिए 4.50 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed