Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Education Service Selection Commission will release the calendar, committee formed

UPESSC : शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा कैलेंडर, कमेटी गठित, असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जल्द होगा जारी

Fri, 06 Sep 2024 12:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

अध्यक्ष ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू करने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करते हुए अधियाचन मंगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। यह जिम्मेदारी उन्होंने उप सचिव शिवजी मालवीय को सौंपी है।

विज्ञापन
UPESSC: Education Service Selection Commission will release the calendar, committee formed
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) जल्द ही भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करेगा। आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने कमेटी गठित कर दी है। बृहस्पतिवार को पदभार संभालते ही उन्होंने अफसरों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

विज्ञापन


बैठक के दौरान उनका पूरा फोकस काम जल्द शुरू करने पर था। उन्होंने कमेटी को निर्देश दिए कि भर्ती परीक्षाओं के प्रस्तावित कैलेंडर पर 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा विज्ञापन संख्या-50 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के 13 पदों का रिजल्ट शीघ्र जारी करने के लिए भी कमेटी का गठन करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


साथ ही अध्यक्ष ने टीजीटी कला एवं जीव विज्ञान के लंबित रिजल्ट को लेकर भी कमेटी गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है। वहीं, विज्ञापन संख्या-42 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के बीच में रोके गए इंटरव्यू को लेकर भी कमेटी गठित की है। पहले सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी। अध्यक्ष जानना चाहती है कि हाईकोर्ट का स्टे हटने के बाद बीच में रोके गए इंटरव्यू को शुरू कराने में कोई तकनीकी पेच तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू करने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करते हुए अधियाचन मंगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। यह जिम्मेदारी उन्होंने उप सचिव शिवजी मालवीय को सौंपी है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में कार्यवाहक अध्यक्ष की ओर से सेवा शर्तों, पटल अनुभाग, प्रक्रिया कार्य संचालन नियमावली और वेबसाइट को लेकर गठित की गईं कमेटियों की रिपोर्ट को अनुमोदित करते हुए शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव मनोज कुमार समेत सभी 12 सदस्य एवं अन्य अफसर मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed