फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Appointment of Chairman in Education Service Selection Commission soon

UPESSC : शिक्षा सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, एक रिटायर आईपीएस अधिकारी का नाम चर्चा में

Thu, 11 Dec 2025 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 03:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। आवेदन करने वाले एक रिटायर आईपीएस अधिकारी का नाम चर्चा में भी है। 

विज्ञापन
UPESSC: Appointment of Chairman in Education Service Selection Commission soon
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। आवेदन करने वाले एक रिटायर आईपीएस अधिकारी का नाम चर्चा में भी है। प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 21 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे लेकिन बाद में विज्ञापन में संशोधन करने के साथ दोबारा आवेदन मांगे गए। प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद से आयोग में सब कुछ ठप है।

विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार के साथ टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अन्य प्रक्रिया भी ठप है। ऐसे में प्रतियोगियों को नए अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है। आयोग के अफसरों के अनुसार, इस पद के लिए एक रिटायर आईपीएस अफसर का नाम कई दिनों से चर्चा में है। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी किया है। इसी माह नए अध्यक्ष की नियुक्ति की उम्मीद है। इसके बाद लंबित परीक्षाएं कराने के साथ नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed