{"_id":"684970ed80dea9f52e033054","slug":"upessc-application-for-assistant-professor-b-ed-can-be-done-till-23rd-june-recruitment-is-to-be-done-on-107-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के लिए अब 23 जून तक आवेदन, 107 पदों पर होनी है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के लिए अब 23 जून तक आवेदन, 107 पदों पर होनी है भर्ती
Wed, 11 Jun 2025 05:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक बढ़ा दी गई है। इस बाबत आयोग के प्रभारी सचिव डीपी सिंह की ओर से मंगलवार को दिशानिर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
आयोग का तफ्तर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक बढ़ा दी गई है। इस बाबत आयोग के प्रभारी सचिव डीपी सिंह की ओर से मंगलवार को दिशानिर्देश जारी किए गए। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती का संशोधित विज्ञापन 25 मई 2025 को जारी किया था।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 10 जून, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून व ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून (शाम पांच बजे तक) निर्धारित की थी। अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क 22 जून तक जमा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 23 जून (मध्यरात्रि 12 बजे तक) जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
