फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Answer key for Principal Recruitment Exam released, objections till October 2

यूपीईएसएससी : प्राचार्य भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, दो अक्तूबर तक आपत्ति

Sun, 27 Sep 2026 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी शनिवार देर शाम जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
UPESSC: Answer key for Principal Recruitment Exam released, objections till October 2
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी शनिवार देर शाम जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष की ओर से बताया गया है कि वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक https://www.upessc.net/UPESSCPrincipalQC/Login.aspx के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन करने के बाद मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी से मिलान कर लें।
विज्ञापन


उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि यदि प्रोविजनल उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो अभ्यर्थी दो अक्तूबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्ति दर्ज करने संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। यह परीक्षा 24 सितंबर को लखनऊ के दो केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed