{"_id":"6a36898e55add3235f0e25a6","slug":"upca-speed-hunt-300-fast-bowlers-showcased-their-prowess-on-the-first-day-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPCA Speed Hunt: पहले दिन 300 तेज गेंदबाजों दिखाया दमखम, आठ जिलों के गेंदबाजों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPCA Speed Hunt: पहले दिन 300 तेज गेंदबाजों दिखाया दमखम, आठ जिलों के गेंदबाजों ने लिया हिस्सा
Sat, 20 Jun 2026 06:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:07 PM IST
सार
शहर के केपी कॉलेज मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रयागराज और वाराणसी मंडल में आने वाले आठ जिलों के तेज गेंदबाजों की प्रतिभा का आंकलन किया।
विज्ञापन
यूपीसीए स्पीड हंट ट्रॉयल के लिए जुटे खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के केपी कॉलेज मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रयागराज और वाराणसी मंडल में आने वाले आठ जिलों के तेज गेंदबाजों की प्रतिभा का आंकलन किया। इसमें शामिल होने के लिए 1300 खिलाड़ियोंं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। खिलाड़ियों की ओर से फेंकी जाने वाली गेंद की रफ्तार जांचने के लिए स्पेशल स्पीड गन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन तक चलने वाले इस निशुल्क स्पीड हंट में पहले दिन 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ी सुबह सात बजे बजे से ही मैदान पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मैदान पर रेलवे के पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर मोहम्मद तारिफ, चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट एकेडमी के सचिव सत्यव्रत सहाय और कोच मोहम्मद आसिफ, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर और संयुक्त संयोजक प्रबंधन सोमेश्वर पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
करीब साढ़े आठ बजे यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. उमर मुस्तफा हसन भी मैदान पर पहुंचे और फीता काटकर स्पीड हंट का शुभारंभ किया।
इसमें हर गेंदबाज को छह गेंद फेंकने का अवसर दिया गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक करीब 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसमें 2023 के अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रही फलक नाज भी शामिल हुईं।
यूपीसीए स्पीड हंट तेज गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छा अवसर है। हाई टेक्नॉलॉजी के जरिए खिलाड़ियों की प्रतिभा का आंकलन किया जा रहा है। - डॉ. उमर मुस्तफा हसन, संयुक्त सचिव, यूपीसीए
यूपीसीए स्पीड हंट तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा अवसर है। मैं पांच साल रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का चयनकर्ता करता रहा। मुझे उम्मीद है इन्हीं में से कई खिलाड़ी उत्तर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। - आरपी भटनागर, निदेशक, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन