{"_id":"5aa2eb124f1c1bae758b48b8","slug":"upa-discriminated-from-up-we-have-given-enough-money-piyush","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीए ने यूपी से किया भेदभाव, हमने दिया भरपूर पैसा: पीयूष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीए ने यूपी से किया भेदभाव, हमने दिया भरपूर पैसा: पीयूष
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने पूर्व की यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने रेलवे में किए जा रहे तमाम कार्यों के माध्यम से ही यूपीए सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश से भेदभाव किया जाता था। वर्ष 2009 से 2014 के दौरान यूपीए सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में रेलवे पर 5550 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन मई 2014 के बाद से अब तक प्रदेश में मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में रेलवे पर पांच गुना से ज्यादा का निवेश किया है। अब तक 26390 करोड़ रुपये का निवेश सरकार द्वारा रेलवे पर सिर्फ यूपी में ही किया जा चुका है, जबकि केंद्र में मोदी सरकार के अभी चार साल पूर्ण भी नहीं हुए हैं।
झूंसी में पेट्रोल पंप के बगल वाले मैदान में सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से आयोजित व्यापारी समागम मेें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पीयूष गोयल ने सूबे की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। कहा कि बीते 11 माह के कार्यकाल में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था में सुधार होने की वजह से अब उद्यमी भी यूपी का रुख करने लगे हैं। रेलमंत्री ने जीएसटी के सरलीकरण पर भी मोदी सरकार की पीठ ठोेकी। कहा कि जीएसटी से पहले 17 प्रकार के टैक्स और 23 तरह के सेस लगते थे। अब केवल जीएसटी के रूप में एक ही टैक्स रह गया है।
रेलमंत्री ने कुंभ मेले के मद्देनजर रेलवे द्वारा की जा रही तमाम तैयारियों के बारे में भी बताया। कहा कि इलाहाबाद के स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। रेल कोच फैक्टरी रायबरेली को विकसित किया गया है। यहां अभी साल भर में 600 एलएचबी कोच बनते हैं, अगले पांच वर्षों में यहां प्रतिवर्ष तीन हजार कोच के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि व्यापारी समागम में फूलपुर संसदीय क्षेत्र के 66 बाजारों के व्यापारी शामिल हुए हैं। कहा कि व्यापारी वर्ग शुरू से उनके साथ जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, राजेश वर्मा, राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक प्रवीण पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सुनील जैन से एवं स्वागत भाषण मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दिया। इस अवसर पर एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, लालू मित्तल, सुबोध सिंह, सुशील मिश्र, शशि वार्ष्णेय, कमला सिंह, विजय अरोरा, राणा चावला, योगेश गोयल, रामजी जैन, विक्रमाजीत भदौरिया, अभिषेक मित्तल, जोगिंदर सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।