फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Will have to wait now for TET result

यूपी : टीईटी परिणाम के लिए अभी करना होगा इंतजार

Thu, 24 Feb 2022 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
UP: Will have to wait now for TET result
टीईटी 2021: परिणाम के लिए करना होगा अभ्यर्थियों को इंतजार
विज्ञापन

-शासन ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का प्रस्ताव किया स्थगित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का परिणाम निर्धारित समयसारिणी पर नहीं जारी होगा। यह बात स्पष्ट हो गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव को शासन ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब उम्मीद है कि यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पहले संशोधित उत्तर कुंजी जारी होगी और फिर परिणाम जारी होगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) परीक्षा 28 नवंबर को पेपर आउट होने के चलते निरस्त कर दी गई थी। बाद में यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्ति ली गई। आपत्ति लेने के बाद समय सारिणी के अनुसार 23 फरवरी को संशोधित उत्तरकुंजी जारी होनी थी और 25 फरवरी को परिणाम आना था। लेकिन इसी दौरान यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। ऐसे में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर परीक्षा परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी। इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा गया। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्थगित किए जाने की संस्तुति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed