फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP will get green signal for recruitment on thousands of teacher posts in September

UP Teacher Bharti 2024: शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती के लिए मिलेगी हरी झंडी, शासन से मंजूरी के आसार

Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST
सार

सितंबर में शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी मिलेगी। इस माह के अंत तक शिक्षा सेवा चयन आयोग को नए अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। एलटी ग्रेड और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए भी शासन से मंजूरी के आसार है।

विज्ञापन
UP will get green signal for recruitment on thousands of teacher posts in September
शिक्षक भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर में शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती के रास्ते खुल जाएंगे। इस माह के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को नए स्थायी अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए भी शासन स्तर पर लंबित प्रस्ताव को मजूरी मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


शिक्षा सेवा चयन आयोग में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 25 अगस्त को इंटरव्यू प्रस्तावित है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि साक्षात्कार पूरा होने के सप्ताहभर के भीतर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। वैसे भी आयोग से जुड़ी भर्तियों को शुरू करने में काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द से जल्द किए जाने की कोशिश है।
विज्ञापन


स्थायी अध्यक्ष के न होने के कारण दो साल से अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी/पीजीटी के 4163 पदों और अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए लंबित परीक्षा पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने के साथ ही नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए दो स्तरीय परीक्षा का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर लंबित है। यह भर्ती अभी तक एकल परीक्षा के माध्यम से होती रही है। नए प्रस्ताव के तहत पहली बार यह भर्ती प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को शासन स्तर से प्रस्ताव मंजूर होने का इंतजार है, ताकि एलटी ग्रेड शिक्षक के छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सके।


आयोग के सूत्रों का कहना है कि शासन से पत्राचार किया गया है और जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पास राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 384 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पड़ा है। इस भर्ती की प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा नियमावली को भी शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि सितंबर में शासन से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed