फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET: 20 lakh candidates filled the TET form, exam proposed in July

UP TET : 20 लाख अभ्यर्थियों ने भरा टीईटी फार्म, जुलाई में परीक्षा प्रस्तावित

Wed, 13 May 2026 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2026 08:41 PM IST
सार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए अब की बार करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) के लिए 7,84,100 और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए 12,12,500 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
UP TET: 20 lakh candidates filled the TET form, exam proposed in July
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए अब की बार करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) के लिए 7,84,100 और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए 12,12,500 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार 3,96,000 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तर के लिए आवेदन किया है। आयोग ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही दिन और एक ही जिले में दो पालियों में कराएगा।
विज्ञापन


बता दें कि टीईटी का विज्ञापन 20 मार्च को जारी किया गया था। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित की गई थी। परीक्षा तिथि दो, तीन और चार जुलाई निर्धारित है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों स्तरों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए परीक्षा केंद्र एक ही जिले में आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी के अध्यापकों ने भी किया आवेदन

प्राइमरी में तैनात अध्यापकों ने टीईटी में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए आवेदन किया है। इनकी अनुमानित संख्या तीन लाख के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed