फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Shock to the person who made CM Yogi's objectionable photo viral on social media

UP : सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को झटका, हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

Wed, 05 Jul 2023 07:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 07:49 AM IST
सार

मामला सिद्धार्थ नगर के भावानीगंज थाना क्षेत्र का है। हिंदू युवा वाहिनी के पंकज पांडे की तहरीर पर याची रंजीत के खिलाफ विकासखंड डुमरियागंज नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
UP: Shock to the person who made CM Yogi's objectionable photo viral on social media
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रसारित करने के आरोपी को राहत देने से इंकार कर दिया। यह आदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने याची रंजीत द्वारा आरोप पत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर दिया।

विज्ञापन


मामला सिद्धार्थ नगर के भावानीगंज थाना क्षेत्र का है। हिंदू युवा वाहिनी के पंकज पांडे की तहरीर पर याची रंजीत के खिलाफ विकासखंड डुमरियागंज नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि रंजीत के द्वारा सीएम योगी की वायरल आपत्तिजनक तस्वीर से सामाजिक सौहार्द खराब हो सकता है।
विज्ञापन


2017 में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया, जिसे याची ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। शासकीय अधिवक्ता ए के संड को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने याची को राहत देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed