{"_id":"62ae0b7e4428ed683b2f9f8f","slug":"up-roadways-video-of-ti-recovering-from-conductor-goes-viral-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज : कंडक्टर से वसूली करता टीआई का वीडियो वायरल, सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज : कंडक्टर से वसूली करता टीआई का वीडियो वायरल, सस्पेंड
Sat, 18 Jun 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:59 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि वीडियो पिछले सप्ताह का है। इसमें प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर टीआई बसों की जांच करता है। इसी जांच के दौरान टीआई राजेंद्र कनौजिया बस की चेकिंग करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : रोडवेज टीआई का घूस लेते वायरल वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन में कार्यरत टीआई (यातायात निरीक्षक) का एक कंडक्टर से वसूली करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टीआई राजेंद्र कनौजिया प्रयागराज-कानपुर रूट पर चलने वाली एक बस में ड्यूटी पर तैनात कंडक्टर से रुपये ले रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक तक यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने जांच करवाकर उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीडियो पिछले सप्ताह का है। इसमें प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर टीआई बसों की जांच करता है। इसी जांच के दौरान टीआई राजेंद्र कनौजिया बस की चेकिंग करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में यह भी है कि कंडक्टर टीआई को कुछ रुपये देता है। इन रुपयों को वह ले तो लेते हैं, लेकिन उसे कम बताता है। इस दौरान कंडक्टर उन्हें मनाने का प्रयास करता है। गुजारिश करता है कि कि साहब ले लीजिए। कंडक्टर इस बात का रोना रोता है कि आजकल कुछ भी नहीं बच रहा है।
विज्ञापन
इतने से ही काम चलाइये। बाद में टीआई दो सौ रुपया बढ़ाकर देने की मांग करता है, जिस पर परिचालक उन्हें पैसा बढ़ा कर देता है। यह पूरा वाकया बस में मौजूद किसी कर्मचारी द्वारा मोबाइल में कैद कर लिया जाता है। बाद में उसे वायरल कर दिया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि वायरल वीडियो 16 जून को उनके पास पहुंचा। उन्होंने बताया कि आरोपी टीआई जीरोरोड डिपो का है। जांच करवाने के बाद टीआई राजेंद्र कनौजिया को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन